
मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी के साथ विधि से संघर्षरत बालक भी रहा शामिल
धमतरी | प्रार्थी कैलाश टंडन पिता स्व.रतनलाल टंडन उम्र 32 वर्ष, साकिन ग्राम देवपुर थाना सिहावा जो 19 मई के रात्रि में अपनी मोटरसायकल हिरो सुपर स्प्लेडर क्र० सीजी० 05 ए.जे.-0415 से रात्रि करीब 01:45 बजे नगरी से अपने गृह ग्राम देवपुर जा रहा था कि अचानक पानी बरसात होने लगा तो नंदी चौक नगरी के पास मोटरसायकल को खड़ाकर अपने मोटर सायकल की डिक्की में अपनी विवो कंपनी के मोबाईल सेट को रखकर यादव सामुदायिक भवन के पोर्च में रूक कर पानी छोड़ने का इंतजार कर रहा था कि प्रार्थी को नींद आने से वह वहीं सो गया, सुबह नींद खुलने पर देखा तो जहाँ पर मोटरसायकल खड़ा किया था वहाँ पर मोटरसायकल नही था, कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है ,कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नगरी द्वारा थाना नगरी में अपराध क्र.71/22 धारा 379,34 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर के तत्काल पता साजी के निर्देश दिये जाने पर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं अनु.अधिकारी पुलिस नगरी के नेतृत्व में सायबर टीम एवं थाना नगरी पुलिस द्वारा माल मुल्जिम पता तलास किया जा रहा था, विवेचना दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी से पूछताछ करने पर उक्त मोटरसायकल व मोबाईल सेट को ग्राम कमरौद निवासी अपने दोस्त विधि से संघर्ष बालक के साथ चोरी करना स्वीकार करना बताया, मोबाईल सेट को अपने पास रखा है तथा मोटरसायकल को दोस्त (विधि से संघर्षरत बालक) के पास ग्राम कमरौद में रखा बताया गया,एवं चोरी के गोबाईल को अपने घर बरामद किया, तथा विधि से संघर्षरत बालक से मोटरसायकल समक्ष गवाह के जप्त कर कब्जा में लिया गया।
आरोपी द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी
गिरफ्तार आरोपी – भावेश कुमार उर्फ मख्खी पिता शिव कुमार साहू उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नं.8 बुढ़ा रावपारा नगरी
को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, उक्त कार्यवाही में साइबर प्रभारी उनि.नरेश बंजारे,सउनि.अनिल यदु आर.आनंद कटकवार,आर. झमेल सिंह राजपूत, आर. शीतलेश पटेल,आर.कमल जोशी आर.धीरज एवं नगरी थाना से सउनि. जी.एस. राजपूत एवं आर.योगेश ध्रुव कि सराहनीय भूमिका रही।





