Home Latest साइकिल रैली निकालकर स्वच्छता 2.0अभियान चलाया

साइकिल रैली निकालकर स्वच्छता 2.0अभियान चलाया

धमतरी | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली धमतरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता 2.0 अभियान के तहत साइकिल रैली निकालकर जन-जन में स्वच्छता हेतु प्रेरित किया जिला संगठन डॉक्टर ए एस साहू निर्देशन व कार्यक्रम अधिकारी आकाश गिरी गोस्वामी के मार्गदर्शन में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया|

दल नायक नीलकंठ साहू, खिलेश्वर साहू सभी स्वयंसेवकों को संयोजित करते हुए इस अवसर खरतुली ,परसतराई, पेंडारवानी गांव के गली मोहल्ले सड़क स्वच्छता संबंधी नारे और गीत गाते हुए जन जागरूकता अभियान चलाया जिसमें 62 स्वयंसेवकों ने उत्साह पूर्वक इस अभियान में उत्साह पूर्वक सेवा प्रदान किया गांव के युवा त्रिलोचन देवांगन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ विद्यालय के प्राचार्य टी आर नागवंशी, गांव के युवा एवं बड़े बुजुर्ग एवं पंच सरपंच ने बच्चों के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है |

Exit mobile version