Home Latest सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम की महाआरती

सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम की महाआरती

समाज ने लगाया 101 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग

धमतरी | सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान श्री रामचन्द्र जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर किले के श्री राम मंदिर इतवारी बाजार धमतरी में सर्वप्रथम मंत्रोच्चारण कर भगवान राम की दिव्य एवं भव्य महाआरती की गई पश्चात सर्व ब्राह्मण महिला मंच द्वारा एक सौ एक प्रकार के व्यंजनों से महाभोग लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में सर्व हिन्दू समाज उपस्थित हुए ज्ञात हो कि धमतरी स्थित किले के श्री रामचंद्र जी का मंदिर अतिप्राचीन हैं यहां देखने को मिलता हैं कि एक तरफ भगवान राम हैं बीच मे माता सीता जी और एक तरफ लक्षमण जी विराजित हैं जब वनवास के समय था तो माता सीता की रक्षा के दृष्टि से ऐसे ही भगवान वन में विचरण करते थे वनवास के समय राम वनगमन मार्ग के तहत प्रभु यहां भी पधार चुके हैं इस कारण यह मंदिर अत्यंत प्रभावशाली हैं सच्ची श्रद्धा से जो भी भक्त यहां आते हैं |

भगवान उनकी मनोकामना पूर्ण करते है,ब्राह्मण समाज द्वारा सर्व समाज की खुशहाली एवं शान्ति हेतु यह आयोजन किया गया था आयोजन में प्रमुख रूप से दिप शर्मा,देवेन्द्र मिश्रा,प्रमोद पाण्डेय, विक्रांत शर्मा,दिग्विजयसिंह कृदत,पीयुष पाण्डेय,युवराज शर्मा, सूरज तिवारी,अशोक पवार,विश्वजीत कृदत, आशुतोष खरे,दीपक पाण्डेय,समीर पाण्डेय,अभिषेक शर्मा, आशीष शर्मा, विशाल त्रिवेदी,योगेश सोनी,स्वप्निल मिश्रा, मुकेश राव महाडिक,प्रभा मिश्रा,बरखा शर्मा,अर्चना पाण्डेय,सीमा चौबे,साक्षी शर्मा,सपना पांडेय,आयुषी पांडेय,सीमा उपाध्याय,नीतू त्रिवेदी,मीनाक्षी मिश्रा, हिना मिश्रा,गीता पांडेय,संजू मिश्रा,कविता मिश्रा,दीक्षा शर्मा,निर्मला शर्मा,गौरी मिश्रा,झंकार शर्मा,नीलिमा शुक्ला,रजनी दुबे,सरिता शर्मा, रेणु मिश्रा, सोनिया मिश्रा, रानी तिवारी, ज्योति शर्मा,दीपिका शर्मा,मेघा तिवारी,प्रीति तिवारी और बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित थे….

Exit mobile version