समाज के विकास के लिए एकजुटता जरुरी 

841

मगरलोड। नगर के बूढ़ा देव मंदिर प्रागंण में दस लाख रूपये की लागत राशि से बने आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त व सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने किया। अध्यक्षता जीवराखन लाल मरई अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज धमतरी ने की। डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने कहा एकजुटता से ही समाज का विकास  होता है |

इस अवसर पर लखन लाल ध्रुव पीसीसी सदस्य, माधव सिंह ठाकुर अध्यक्ष आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज तहसील मगरलोड, जगन्नाथ ध्रुव अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज मगरलोड, चुन्नीलाल ध्रुव उपाध्यक्ष आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज धमतरी, ज्योति दिवाकर ठाकुर अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड, नीतू खिलावन साहू अध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड, आर एन ध्रुव, कांति कंवर सभापति जिला पंचायत धमतरी, हिरवानी ठाकुर पार्षद वार्ड क्रमांक ग्यारह नप, द्विज राम मरई अध्यक्ष आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज परिक्षेत्र मगरलोड, पुना राम गगवंशी अध्यक्ष आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज परिक्षेत्र सिंगपुर, भानू राम नेताम अध्यक्ष आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज मारागांव, मुकेश्वरी ध्रुव अध्यक्ष आदिवासी ध्रुव समाज तहशील महिला प्रकोष्ठ, हिरामन ध्रुव अध्यक्ष तहसील युवा प्रकोष्ठ,रोहित दीवान अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ मगरलोड, सुरेंद्र धनंजय विधायक प्रतिनिधि, पोखन कंवर संरक्षक कंवर समाज धमतरी, ओमप्रकाश कंवर सचिव कंवर समाज ,अशोक ध्रुव, तामेश्वर ठाकुर,बिश्राम सिंग कंवर, दिलीप सोनी अध्यक्ष युवा कांग्रेस शहर, हरीश साहू संयोजक युवा कांग्रेस, चिरंजीव गंजीर सचिव युवा कांग्रेस,सहित स्वजातीय महिला पुरूष उपस्थित रहे।