Home Latest सद्भावना दौड़ में शामिल हुए अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और स्कूली बच्चे

सद्भावना दौड़ में शामिल हुए अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और स्कूली बच्चे

कवर्धा|14अगस्त प्रतिवर्ष के भाँति इस वर्ष भी 15 अगस्त से पहले 14 अगस्त को सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने हरी झंडी दिखाकर सद्भावना दौड़ को रवाना किया।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से14 अगस्त रविवार सुबह 7 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में स्कूली छात्र-छात्राओं, फोर्स अकेडमी, एनसीसी, एवं खेल संघों से जुड़े खिलाड़ी, खेल प्रेमी व शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। सद्भावना दौड़ को कलेक्टर, नगर पालिका अध्यक्ष व उपस्थित अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दौड़ में शामिल हुए।


सद्भावना दौड़ आउटडोर स्टेडीयम से प्रारंभ होकर करपात्री स्कूल, भारतमाता चौक, जयस्तंभ चौक, गुरुनानक चौक, आजाद चौक, पुनः जयस्तंभ चौक, भारतमाता चौक, करपात्री स्कूल, आउटडोर में समापन हुआ। दौड़ में कलेक्टर जनमेजय महोबे, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम एल कुर्रे, खेल अधिकारी, सहित अधिक संख्या में फोर्स अकेडमी, बेसबाल टीम के खिलाड़ी दौड़ में शामिल हुए।

Exit mobile version