Home Latest सड़क हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, रुद्री रोड अमलतासपुरम...

सड़क हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, रुद्री रोड अमलतासपुरम के पास की घटना

धमतरी।शनिवार की शाम रुद्री रोड अमलतासपुरम के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति रुद्री रोड में टहलते हुए अपने घर वापस

लौट रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने अमलतासपुरम के पास जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है । किसी ने उसे जिला अस्पताल तक पहुंचाया।जेब की तलाशी लेने पर उसमें केबल की रसीद मिली जिसमें सुनील गायकवाड इतवारी बाजार लिखा हुआ था  ।उस  केबल की रसीद के आधार पर परिजनों की तलाश कर उन्हें सूचना दी गई ।परिजनों के पहुंचने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया ।जिस वक्त हादसा हुआ उस समय सड़क की लाइट बंद थी, रोड में अंधेरा था। हादसा कैसे हुआ यह स्पष्ट नहीं हो पाया है |

Exit mobile version