Home Latest सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा मार्ग में बैठे अवारा...

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा मार्ग में बैठे अवारा मवेशियों को सड़क से हटवाया

मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं एवं मवेशियों के अकाल मृत्यु को रोकने के लिए किये जा रहा है ये सुरक्षा व्यवस्था

धमतरी | सड़क दुर्घटना का एक मुख्य कारण मार्गों में खड़े व बैठे रहने वाले अवारा मवेशी भी है । मार्गों में बैठे व खड़े रहने वाले अवारा मवेशियों से होने वाले सड़क दुर्घटनाओं व दुर्घटना से मवेशियों की हो रही अकाल मृत्यु को रोकने के उद्देश्य से स्वयं उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चन्द्रा , प्रभारी रक्षित निरीक्षक के देव राजू के द्वारा शहर भ्रमण व पेट्रोलिंग के दौरान , ट्रैफिक पेट्रोलिंग , ट्रैफिक पाईंट ड्यूटी में तैनात जवानों एवं हाईवे पेट्रोलिंग के द्वारा रात्रि में मार्गों में बैठे रहने वाले मवेशियों को मार्ग से हटाया जा रहा है , ताकि आवागमन करने वाले आमजनों को सुव्यवस्थित दुर्घटनारहित यातायात मिल सके ।

यातायात पुलिस पशु पालको से अपील करती है की रात्रि के समय अपने मवेशियों को सुरक्षित घर पर रखे अवारा न छोड़े , मवेशियों को सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए मवेशियों के गले में लाल रंगा का पट्टा बांधे ।

Exit mobile version