Home Latest सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत

सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत

धमतरी | अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद द्वारा सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इनमें भखारा तहसील के ग्राम कचना निवासी श्री प्रेम कुमार यादव की मृत्यु होने पर उनके पिता  भारत यादव को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25 हजार रूपये आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। इसी तरह ग्राम कचना के  विजय यादव की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती थामेश यादव, ग्राम फागुनदाह के  पीयश साहू की मृत्यु होने पर उनके पिता श्री चन्द्रशेखर साहू को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25-25 हजार रूपये आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। ग्राम अमलीडीह के श्री हरखराम की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती प्रेमिन बाई और ग्राम देवपुर के  टकेश्वर साहू की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती अनुराधा को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के तहत 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है।

Exit mobile version