Home Latest सड़क दुर्घटना में कमी लाने शहर के शांति कालोनी चौक पर लगाया...

सड़क दुर्घटना में कमी लाने शहर के शांति कालोनी चौक पर लगाया गया ट्राफिक सिग्नल

धमतरी | पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने आमजनों के द्वारा शांति कालोनी चौक पर हो रहे दुर्घटनाओं को रोकने एवं व्यवस्थित यातायात के लिए मॉग किया जा रहे थे।
आवागमन में शांति कालोनी , हरफतराई के रहवासियों को हो रही दिक्कतों को दूर करने पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात  मणीशंकर चन्द्रा उप पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में शांति कालोनी चौक का मौके में जाकर निरीक्षण किया गया , निरीक्षण उपरांत यातायात ट्राफिक सिग्नल लगाया जाने राघव इंटरप्राईजेस से संपर्क कर , औपचारिक कार्यवाही पूर्ण कर कल दिनांक 13 जून को स्वयं राघव इंटरप्राईजेस के ठेकेदार इंजीनियर को रायपुर से सामानों के साथ लेकर आये एवं स्वयं उपस्थित होकर सिग्नल लगाने के कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराने निर्देशित किये ।

शांति कालोनी चौक पर ट्राफिक सिग्नल लग जाने से आस – पास के रहवासियों , दुकानदारों एवं आवागमन करने वाले लोगों को दुर्घटनारहित सुगम यातायात व्यवस्था मिलेगी ।
यातायात पुलिस शांति कालोनी चौक के आस – पास व्यापार करने वाले व्यवसायियों से अपील करती है की अपने दुकान के बाहर सामान फैलाकर न रखें , दुकानों में सामान लोडिंग – अनलोडिंग का कार्य प्रातः 06:00 से 09:00 एवं रात्रि 09:00 से 06 :00 के बीच करें , जिससे चौक पर यातायात का दबाव कम होगा एवं आमजनों को आवागमन करने में आसानी होगी।

Exit mobile version