Home Latest संस्कार समर कैंप का प्राईज डिस्ट्रीब्यूशन के साथ हुवा समापन

संस्कार समर कैंप का प्राईज डिस्ट्रीब्यूशन के साथ हुवा समापन

संस्कार समर कैंप में बच्चों का हो रहा मुल्यानुगत विकास – पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्सनेय
राजयोग मैडिटेशन का अभ्यास सिखने बच्चे हर रविवार को आने के इच्छुक – ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी

धमतरी | प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी समर कैंप का आयोजन किया गया | समर कैंप के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे माननीय भ्राता अंजनेय वार्सनेय जी ,पुलिस अधीक्षक जिला धमतरी , माननीय भ्राता कपिल मनुजा जी नेशनल ऑफिसर , फाउंडर प्रेसिडेंट JCI धमतरी शाइन , ब्रह्मा कुमारी सरिता दीदी जी, प्राजक्ता दीदीजी | सर्वप्रथम बच्चो ने Divine Sapling थीम पर अरुणिमा के जीवन कहानी को लेकर बहुत सुन्दर नृत्य नाटिका प्रस्तुत कि | जिससे बच्चो ने सिखा संकल्प यदि ऊँचा हो तो कोइ भी बाधा अपने लक्ष से दूर नहीं कर सकती | मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय भ्राता अंजनेय वार्सनेय जी ने बच्चो को मूल्यों का महत्व समझाते हुए तीन मूल्यों की व्यक्तिगत मूल्य , सामाजिक मूल्य , राष्ट्रिय मूल्य को विस्तार से समझाते हुए उसका अपने जीवन में क्या महत्व है समझाया |उन्होंने आगे कहा जैसा नाम है संस्कार समर कैंप तो निशित रूप में संस्कार समर कैंप में बच्चों का मुल्यानुगत विकास विकास होगा | माननीय भ्राता कपिल मनुजा जी नेशनल ऑफिसर , फाउंडर प्रेसिडेंट JCI धमतरी शाइन ने बच्चो को राजयोग मैडिटेशन का महत्व समझाया और कहा मै खुद यहाँ ब्रह्मा कुमारी में आकर मोटिवेशन लेता हूँ , मुझे यहाँ बहुत अच्छा लगता है | बच्चे बहुत भाग्यवान है जो अभी से उनको इतनी अच्छी ज्ञान की बाते सिखने समझने को मिल रही है |ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने कहा बच्चो के अन्दर सहयोग की भावना होनी चाहिए | और अभिभावकों को बच्चो की पढाई के साथ उनकी अच्छी पालना भी करे इसके लिए उन्हें समय अवश्य डे | हम बच्चो को फिजिकली तो स्ट्रोंग बना रहे है लेकिन इमोशनली वीक होते जा रहे है | जिसके कारण जीवन में आने वाली बड़ी परिस्थितियों को वो फेस नहीं कर पाते | बच्चे प्रत्येक रविवार को राजयोग मैडिटेशन का अभ्यास सिखने सेवाकेंद्र पर आने के इच्छुक दिखाई दिए | सरिता दीदी सभी अभिभावकों को भी यही कहा वे भी सेवाकेंद्र पर आकर 7 दिवसीय राजयोग शिविर अवश्य करे | कार्यक्रम के अंत में उन सभी बच्चो को मैडल और सर्टिफिकेट दिया गया जो विभिन्न प्रतियोगिताओ में फर्स्ट सेकंड थर्ड रहे | और बाकि सभी बच्चो को सर्टिफिकेट और गिफ्ट दिया गया | समर कैंप को सफल बनाने में डॉक्टर प्रशांत भाई , मयंक भाई और गौतम भाई का विशेष सहयोग रहा | कार्यक्रम का संचालन प्राजक्ता बहन ने किया |

Exit mobile version