
धमतरी | विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त है और इसका श्रेय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी एवं दृढ़ संकल्प के धनी भाई अमित शाह जी को जाता है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इसमें अहम भूमिका का निर्वहन करती है।
कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि इसे बूथ स्तर पर और कैसे सुगठित और सुव्यवस्थित कर सकें, इसके लिए हम प्रत्येक बूथ तक पहुंच कर बहनों को भारतीय जनता पार्टी के कार्य पद्धति एवं रीति नीति से अवगत करा उन्हें कमल सखी के नाम से संगठित कर रहे हैं।
कमल सखी का उद्देश्य सिर्फ संगठन को दृढ़ करना नहीं बल्कि बहनों के सुख-दुख में उनके बीच पहुंचना भी है, उन्हें लगना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी ना सिर्फ एक संगठन है बल्कि एक परिवार है जिसमें अपनत्व है, राष्ट्र के प्रति कर्तव्य बोध है, सेवा की भावना है, देश भक्ति है, अपने लिए तो सभी जीते हैं देश के लिए जीना सिखाती है भाजपा।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ बिथीका विश्वास शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू पूर्व पार्षद श्रीमती मीना साहू बूथ अध्यक्ष अरुण साहू बूथ अध्यक्ष श्यामा साहू लता सोनी भूमिका साहू उपस्थित रही