संकल्प से सिद्धि की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

13

मोदी सरकार के 11 वर्षों में हुए अनेक संकल्प सिद्ध – नीलू शर्मा,9 जून से 6 जुलाई तक जिला, मंडल, ग्राम और बूथ तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम – प्रकाश बैससंकल्प से सिद्धि की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

धमतरी । भारतीय जनता पार्टी केंद्र की मोदी सरकार के स्वर्णिम 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 जून से कई बड़े कार्यक्रम आयोजित करेगी। मंडल और बूथ तक इन कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिले के संगठन प्रभारी एवं पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा आधारित पार्टी है। हम देश को परम वैभव के शिखर पर ले जाने हेतु कृत संकल्पित हैं। मोदी जी जब 2014 में प्रधानमंत्री बने उस समय उनके सामने अनेक ऐसे संकल्प थे जो आजादी के बाद से हमारे पुरोधाओं ने संजो रखे थे। भारत को स्वच्छ और सुंदर बनाना, खुले में शौच मुक्त भारत बनाना, सरकार द्वारा गरीबों को भेजी जाने वाली सहायता को बिचौलिया मुक्त बनाना, कशमीर से धारा 370 हटा कर उसे भारत का अभिन्न अंग बनाना, रामलला की जन्मभूमि पर भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण कराना, सभी का खुद का पक्का मकान हो, सभी को खाद्य सुरक्षा प्राप्त हो, हर घर नल से जल हो, रसोई गैस की सुविधा सभी को मिले, हर घर तक बिजली पहुंचे ऐसे अनेक संकल्प थे जो पिछले 11 वर्ष में मोदी जी दिन रात काम कर सिद्ध किए। देश को आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के मामले में अग्रणी बनाया। आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद जैसी समस्याओं पर करारा प्रहार किया। अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं लाकर देश का सर्वांगीण विकास किया। गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी का उत्थान किया। उनकी इन्हीं उपलब्धियों को लेकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता घर घर जायेंगे और जो योजनाओं के लाभ से वंचित हैं उन्हें लाभ भी दिलायेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा महीने भर का वृहत कार्यक्रम जिला संगठन को दिया गया है। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा बना ली गई है। संकल्प से सिद्धि अभियान के लिए जिले की टोली, मंडल की टोली के साथ साथ प्रत्येक कार्यक्रम के लिए पृथक से प्रभारी भी बनाए गए हैं। जिले के पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री की इस पूरे अभियान को सुचारू रूप से चलाने में पूर्ण सहभागिता होगी। अभियान के जिला संयोजक कविंद्र जैन ने संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी सिलसिलेवार दी। महीने भर चलने वाले इस अभियान में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण,एक पेड़ मां के नाम जैसे कार्यक्रम होंगे। प्रदेश से वरिष्ठ नेता जिले में आकर प्रेस वार्ता लेंगे। प्रोफेशनल मीट के कार्यक्रम के अंतर्गत डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, शिक्षक, व्यवसायी, किसान इत्यादि सभी वर्गों के लोगों के साथ विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा होगी। 11 वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जायेगा। ग्राम, वार्ड, मोहल्ला तथा बूथ स्तर पर शहरी एवं ग्रामीण चौपालों का आयोजन होगा। वरिष्ठ नेताओं का प्रवास ग्राम स्तर तक होगा। 21 जून योग दिवस को लेकर अनेक स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बूथ स्तर तक कार्यक्रम होंगे। 25 जून को आपातकाल के काले दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इसे लेकर सेमिनार होंगे। लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, छात्रों के बीच जाकर आपातकाल के काले अध्याय को विस्तार से बताया जायेगा। साथ ही 22 जून बलिदान दिवस से लेकर 6 जुलाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती तक वृहत वृक्षारोपण अभियान, एक पेड़ मां के नाम चलाया जायेगा। इन सभी कार्यक्रमों के लिए कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी कार्यशाला में दी गई। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, पूर्व विधायक श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, श्रीमती रंजना साहू, श्रवण मरकाम, ठाकुर शशि पवार, निर्मल बरडिया, प्रीतेश गांधी, कौशल्या देवांगन, महेंद्र पंडित, अविनाश दुबे, श्यामा साहू, अरविंदर मुंडी, नरेश सिन्हा, चेतन हिंदुजा, बीथीका विश्वास, राजेंद्र गोलछा, प्रेमलता नागवंशी, त्रिलोक जैन, अकबर कश्यप, अंगिरा साहू, महेश गोटा, दयाराम साहू , कमल डागा, नागेंद्र शुक्ला, अजय नाहटा, रेशमा शेख, विजय साहू, उमेश साहू, रोहिताश मिश्रा, हेमंत चंद्राकर, मुरारी यदु, आदर्श चंद्राकर, मोहन नाहटा, वामन साहू, कैलाश सोनकर, चंद्रकला पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू, मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल, मिश्री पटेल, अमन राव, कल्याण सिंह राजपूत, रोहित मोहन साहू, मनोहर मानिकपुरी, संजय मरकाम, डॉ लोकेश साहू, कृष्णकांत साहू, राजीव चंद्राकर, गौरव मगर, धनेश्वरी साहू, अजय ध्रुव, दमयंतिन साहू, राकेश साहू, जागेश्वरी साहू, हृदय साहू, मुकेश शर्मा, बसंत गजेंद्र, विभा चंद्राकर, अनीता अग्रवाल, आशा लोधी, हिमानी साहू, चंद्रभागा साहू, चंद्रकला साहू, सुलोचना साहू, नंदनी सिन्हा, भारती साहू, गजेंद्र कंवर, अमित अग्रवाल, मुकेश यादव, महेंद्र खंडेलवाल, कोमल यादव, राजू चंद्राकर, मोहन पुजारी, पिंकू साहू, हेमंत बंजारे, ईश्वर सोनकर, विजय ठाकुर, निप्पी सिंह, रामगोपाल साहू, लील पटेल, बसंत मीनपाल, उमेंद्र सिन्हा, रामायण साहू, महेन्द्र नेताम, नम्रता माला पवार, राजेश गोसाई, आमना सोना, राम सोनी, नंदू लोधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।