Home Latest श्री राज मानस संघ धमतरी ने वार्षिक सम्मेलन का किया समीक्षा

श्री राज मानस संघ धमतरी ने वार्षिक सम्मेलन का किया समीक्षा

धमतरी । राज मानस संघ धमतरी के प्रवक्ता डॉ भूषण लाल चंद्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि श्री राज मानस संघ धमतरी छत्तीसगढ़ का वार्षिक सम्मेलन 18 जून 2023 को कुरुद विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम मंदरौद में सानंद सम्पन्न हुआ जिसकी समीक्षा बैठक सत्संग भवन गोकुलपुर धमतरी में रखा गया।

ग्राम मंदरौद में मानस शक्ति केन्द्र उमरदा, मानस शक्ति केन्द्र खैरा के विशेष सहयोग से सम्पन्न सफल वार्षिकोत्सव की भूरि भूरि प्रशंसा उपस्थित सभी रामभक्तो ने किया।

श्री राज मानस संघ धमतरी अध्यक्ष अर्जुन पुरी गोस्वामी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में आयोजन को सफल बनाने वाले समस्त संगठन, समस्त दानदाताओं, समस्त पदाधिकारियों एवं दोनों मानस शक्ति केन्द्र पदाधिकारियों व समस्त ग्रामवासी मंदरौद का आभार व्यक्त किया ।

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों जैसे कवर्धा, बेमेतरा,दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव ,कांकेर कोंडागांव , उत्तर बस्तर कांकेर,बलौदा बाजार, गरियाबंद एवं बालोद से मानस संघ के पदाधिकारीगण, व्याख्याकार, संगीतकार,मंच संचालक, निर्णायक, मानस आयोजन समिति के पदाधिकारीगण, मानस मंडली के सदस्यगणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के लिए सभी रामभक्त को धन्यवाद दिया गया।

श्री राज मानस संघ धमतरी के कोषाध्यक्ष श्री दानी राम साहू जी ने वार्षिक सम्मेलन के लिए प्राप्त सहयोग राशि से खर्च एवं बचत राशि की जानकारी प्रदान किए।

वार्षिक सम्मेलन के फोटो एलबम को उपस्थित रामभक्तो को अवलोकन कराया गया।

श्री कोदू राम चंद्राकर संरक्षक एवं श्री महेन्द्र कुमार साहू उपाध्यक्ष राज मानस संघ धमतरी का पुष्प गुच्छ, मंगल तिलक व श्रीफल भेंट कर जन्मदिन की बधाई प्रदान किए गए।

समस्त मानस प्रेमी रामभक्तो को सावनही रामायण परायण मास एवं तुलसीदास जी की जयंती आयोजित करने निवेदन किया गया ।

समीक्षा बैठक का सफल संचालन डॉ जे एल देवांगन सचिव राज मानस संघ धमतरी ने किया जबकि आभार प्रदर्शन योगेश्वर साहू उपाध्यक्ष राज मानस संघ धमतरी ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से सियाराम साहू, डोमार सिंह दादरा, प्यारे लाल साहू,राजा राम साहू, चंपा लाल साहू, मनमोहन सिन्हा, डॉ भूषण लाल चंद्राकर, हुमन चंद्राकर, लोकेश्वर सिन्हा, प्रेमचंद साहू, टीका राम निषाद, पूरन भेसले, चिरंजीव हिरवानी, दुलार साहू, गीता साहू, नारायण देवांगन, भुखन साहू, नेमू साहू, ललित शुक्ला,लिखन साहू, रामचंद्र देवांगन, राजेश कैशाल, जीवन सिन्हा,नारद साहू, कमल गंधर्व, चंपू साहू, खुमेश्वरी साहू, रोहित कुमार साहू दीवाना, चंद्रहास साहू बाबूलाल पटेल, केश कुमार सोनकर रामेश्वर गंगबेर, श्री राम यादव, एवं बहुत से मानस प्रेमी भाई बहन उपस्थित रहें।

Exit mobile version