श्री राज मानस संघ धमतरी ने स्व जगन्नाथ साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की

13

 धमतरी | मानस शक्ति केंद्र छुही के अध्यक्ष, श्री राम सत्संग यू ट्यूब चैनल के मालिक,मानस के व्याख्याकार,सहज सरल, हंसमुख, मृदुभाषी मानस जगत के अनमोल हीरा भाई जगन्नाथ साहू जी का आकस्मिक निधन हो गया राज मानस संघ धमतरी के अध्यक्ष अर्जुन पूरी गोस्वामी सचिव डॉ जे एल देवांगन प्रवक्ता डॉ भूषण लाल चंद्राकर कोषाध्यक्ष दानीराम साहू ने बताया की श्री जगन्नाथ साहू जी लगभग तीन माह पूर्व सुबह मॉर्निंग वाक मे निकले थे जो वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोगो ने उसका खोज किया एवं मानस से जुड़े साथियों मित्र व परिजनो द्वारा साहू जी को निरंतर खोज की जा रही थी थे इसकी सुचना थाना मे भी दी गई थी लगभग 81 दिन बाद 4 अप्रेल को सिहावा थाना क्षेत्र के श्रृंगी ऋषि पहाड़ी मे एक अस्थि पिंजर मिला जिसे उनके पास रखे आई डी प्रूफ व कपड़ो से पहचान की गई स्व साहू जी के डेड बॉडी के डॉक्टरी चांच हेतु स्वर्गधाम सेवा समिति धमतरी के महासचिव अशोक पवार सर जी एवं राज मानस संघ धमतरी के अध्यक्ष अर्जुन पूरी गोस्वामी जी उपस्थित रहे | राज मानस संघ धमतरी ने कहा की आदरणीय जगन्नाथ साहू के निधन से मानस जगत को अपूरणीय क्षति हुई है एवं मानस जगत मे शोक ब्याप्त है उनके निधन पर  राज मानस संघ धमतरी के संरक्षक खूबलाल साहू पुराणिक राम साहू कोदूराम चंद्राकर सियाराम साहू डोमार सिंह दादरा श्रीमती खिलेश्वरी किरण शिवदयाल साहू पदाधिकारी गण योगेश्वर साहू श्रीमती श्यामा देवी साहू,श्री चम्पा लाल साहू महेन्द्र साहू प्यारेलाल साहू, प्यारेलाल यदु बी एस कश्यप सी एल विश्वकर्मा राजाराम साहू,एन आर यादव गुरुशरण साहू सुरेश कुमार देवांगन, भूपेश बनपेला , प्रेमलाल साहू, नारायण देवांगन, हुमन चंद्राकर, गंगा प्रसाद सिन्हा डॉ रोशन साहू केश कुमार सोनकर राधवेंद्र मानस परिषद से अध्यक्ष दुष्यन्त पटेल दयाराम साहू तहसील मानस संघ गुरुर से श्री पूरन भेसले ने श्रद्धांजलि अर्पित की है l