श्री राज मानस संघ धमतरी की बैठक संपन्न

154

26 वां वार्षिक सम्मेलन 18 जून को मंदरौद में

श्री राज मानस संघ धमतरी छत्तीसगढ़ की बैठक सत्संग भवन गोकुलपुर धमतरी में सम्पन्न हुआ।

धमतरी | मंगलाचरण पूजा अर्चना व श्री राम स्तुति के साथ बैठक की शुरुआत हुई। तत्पश्चात आये हुए समस्त रामभक्तो का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। नवगठित पदाधिकारियों का विशेष रूप से स्वागत किया गया।
प्रथम वक्ता राज मानस संघ धमतरी के अध्यक्ष अर्जुन पुरी गोस्वामी ने वार्षिक सम्मेलन मनाने के लिए उपस्थित सभी मानस प्रेमियों से विचार आमंत्रित किए। प्रचार सचिव हुमन चंद्राकर एवं सलाहकार चंपा लाल साहू ने वार्षिक सम्मेलन कुरूद विकासखण्ड में आयोजित करने संबंधी विचार दिए जिन्हें उपस्थित समस्त रामभक्तो ने एकमत से पारित किया। 18 जून को कुरूद विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम मंदरौद में राज मानस संघ धमतरी का 26 वां वार्षिकोत्सव होना तय किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से राज मानस संघ धमतरी के प्रवक्ता डां भूषण चंद्राकर, उपाध्यक्ष महेंद्र साहू, उपाध्यक्ष सुरेश देवांगन, तहसील मानस संघ गुरूर अध्यक्ष पूरन भेसले, संरक्षक टी आर महमल्ला, सलाहकार बी एल कश्यप, सलाहकार प्यारे लाल साहू, संरक्षक पुरानिक साहू, सलाहकार चंद्रभान यादव, संरक्षक सियाराम साहू ने अपने विचार व्यक्त किए।
वार्षिक सम्मेलन में खर्च के लिए उपस्थित मानस प्रेमियों ने दान राशि की घोषणा किए। घठुला,सांकरा एवं नगरी मानस शक्ति केन्द्र को मिलाकर विकासखण्ड स्तरीय मानस संगठन बनाये जाने पर भी सहमति बनी। सभी पंजीकृत मानस मंडलियों को अतिशीघ्र नवीनीकरण शुल्क जमा करने की अपील किया गया ।
बैठक का संचालन राज मानस संघ धमतरी के सचिव डॉ जे एल देवांगन ने किया जबकि आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष दानी राम साहू ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से सियाराम साहू,पुरानिक साहू, डोमार सिंह दादरा, खिलेश्वरी किरण, टी आर महमल्ला, योगेश्वर साहू, सुरेश देवांगन, महेंद्र साहू , शिवदयाल साहू, मनमोहन सिन्हा, प्यारे लाल यदु, प्यारे लाल साहू, चंपा लाल साहू, चिरंजीव लाल हिरवानी दाऊ लाल गजपाल,राजा राम साहू,लिखन साहू,एन आर यादव, ललित शुक्ला, ,टीका राम साहू, हुमन चंद्राकर,हरिनाथ पटेल,रेवत राम साहू,प्रेम लाल साहू, मनोज साहू, चंद्र प्रकाश सिन्हा,मनराखन सिन्हा, चंदूलाल सिन्हा, भूपेश बनपेला, प्रभाकर राव खापर्डे, लोकेश्वर सिन्हा, नूतन पटेल,पवन धनकर, नंदू मानिकपुरी,राजेश कैशाल, प्रतिमा साहू,सालिक राम साहू, रमेश मानिकपुरी, ध्रुव कुमार साहू, जगन्नाथ साहू, रूपसिंह साहू, नारायण देवांगन, मनोहर चक्रधारी, रामचंद्र देवांगन, किसन छपेंन्द्र, रामभरोसा साहू, डॉ दिनेश वैष्णव,टोमन लाल साहू, शिवेंद्र साहू,केश कुमार सोनकर, योगेश्वर यादव,ढेलू राम साहू, गजेंद्र नारायण, डॉ लोकेश साहू, कमलनारायण गंधर्व,बी एल अग्निवंशी, संतोषी साहू, रेशमी साहू,नेमू साहू,भागेश हिरवानी, विनोद राव रणसिंह, बी एस कश्यप आदि मानस प्रेमी एवं राज मानस संघ धमतरी व मानस शक्ति केन्द्र के विभिन्न पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह जानकारी राज मानस संघ धमतरी के प्रवक्ता डॉ भूषण चंद्राकर एवं प्रचार महामंत्री चिरंजीव लाल हिरवानी ने दिया।