श्री राज मानस संघ धमतरी की समीक्षा बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

183

धमतरी | श्री राज मानस संघ धमतरी का समीक्षा बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह 9 जुलाई 2022 को सत्संग भवन गोकुलपुर में संपन्न हुआ ।उक्ताशय के जानकारी देते हुए डॉ भूषण लाल चन्द्राकर ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान  रामचंद्र जी के प्रतिमा के पूजन अर्चन से हुआ तत्पश्चात अध्यक्ष अर्जुन पुरी गोस्वामी द्वारा अध्यक्षीय भाषण हुआ। उसके बाद सचिव जे एल देवांगन द्वारा क्रमशः समस्त पदाधिकारियों को राज मानस संघ धमतरी के वार्षिक उत्सव का समीक्षात्मक परिचर्चा हेतु आमंत्रित किया गया समीक्षा उपरांत राज मानस संघ को प्राप्त आवेदन पर निराकरण हेतु पटल पर परिचर्चा रखी गई उसके बाद अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष का शपथ ग्रहण संरक्षक डोमार सिंह दादरा एवम  एस आर साहू जी के माध्यम से हुआ।

ततुपरांतउपस्थित समस्त शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों एवं राज मानस संघ के पदाधिकारियों के द्वारा पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था छत्तीसगढ़ वस्त्रालय धमतरी के द्वारा प्रदान की गई ।कार्यक्रम में  एसआर साहू संरक्षक  डोमार सिंह दादरा जी अर्जुन पूरी गोस्वामी डॉ जे एल देवांगन आरआर साहू योगेश्वर साहू चंपालाल जी साहू महेंद्र कुमार साहू शिवदयाल साहू दानी राम साहू चिरंजीलाल हिरवानी डॉक्टर भूषण लाल चंद्राकर गुरु शरण साहू ध्रुवकुमार साहू दाऊलाल गजपाल चेतन दुलार देवांगन डॉक्टर लोकेश साहू सहित राज मानस संघ के अनेक पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता प्रदान किया |