Home Latest श्री राजमानस संघ छत्तीसगढ़ के वार्षिक सम्मेलन में जुटे पांच हजार सनातनी

श्री राजमानस संघ छत्तीसगढ़ के वार्षिक सम्मेलन में जुटे पांच हजार सनातनी

माँ शीतला मंदिर शक्तिपीठ सिहावा में प्रदेश भर के मानस वक्ता एवं मानस प्रेमियों का उमड़ा जन सैलाब

धमतरी |  प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी राजमानस संघ छत्तीसगढ़ धमतरी का वार्षिक अधिवेशन दिनांक 31 अक्टूबर दिन शनिवार को श्री मां शीतला शक्तिपीठ सिहावा में प्रातः 9 बजे मंदिर के पुजारी के माध्यम से प्रभु श्री राम चंद्र जी के पूजन अर्चन एवं श्री रामस्तुति से राज मानस संघ के संरक्षक गणों की उपस्थिति में प्रारम्भ हुआ l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दंडी स्वामी श्री मज्जज्योतिर्मयानंद जी थे l कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राज मानस संघ छत्तीसगढ़ अध्यक्ष श्री अर्जुन पुरी गोस्वामी, विशिष्ट अतिथि डॉ . रोशन उपाध्याय, उपाध्यक्ष नर्सिंग होम धमतरी एवं श्री अशोक पवार जी(से.नि. प्राचार्य) महासचिव स्वर्ग धाम सेवा समिति धमतरी थे l कार्यक्रम के आयोजन में मानस शक्ति केंद्र घठुला, सांकरा ,बेलरगांव एवं कुकरेल की विशेष भूमिका रही। चारों शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले मंडलियों के सदस्यों , मां शीतला मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गणऔर क्षेत्रवासियों ने मिलकर तन मन और धन से सहयोग करते हुए इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया l माँ शीतला के छत्र छाया में शांति एवं भक्तिमय वातावरण में राज मानस संघ के सम्मेलन में लगभग पांच हजार मानस भक्तों की उपस्थिति से वनाँचल क्षेत्र राममय हो गया l
श्री राज मानस संघ छत्तीसगढ़ धमतरी के संरक्षक श्री खूबलाल साहू जी, श्री कोदू राम चंद्राकर, सियाराम साहू, पुराणिक साहू एवं मनराखन सिन्हा जी को संघ द्वारा “मानस रत्न अलंकार” से मुख्य अतिथि के हाथों अलंकृत किया गया l प्रतिभा निखार संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर गीत संगीत से जनमानस को भाव विभोर किया , साथ ही सत्संग सरिता मानस परिवार भेण्डरी हसदा नंबर 1 गुरु शरण साहू एवं श्रीमती अर्चना साहू के मधुर भजन से जनमानस बहुत ही आनंदित हुए l सभी 32 शक्ति केंद्रो से आए हुए श्री राम भक्तों का स्वागत सम्मान स्थानीय आयोजक समिति के माध्यम से किया गया l
कौशल्या भंडार में प्रातः कालीन बेला से चाय स्वल्पाहार एवं स्वरुचि भोज की उत्तम व्यवस्था रही,सभी रामभक्त भोजन प्रसादी से तृप्त होकर स्थानीय आयोजको के प्रति धन्यता ज्ञापित किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दंडी स्वामी श्री मज्जज्योतिमयानन्द
स्वामी जी ने अपने प्रवचन में सप्त ऋषियों की तपो स्थलीय सिहावा के श्रृंगी ऋषि कुम्भज ऋषि एवं भगवान शिव का कुम्भज ऋषि के आश्रम सिहावा में कथा सुनने आने एवं श्रीराम जी के विरह लीला के कथा का भावविभोर रसमय वाचन किया ,जिसे सभी श्रोता मंत्रमुग्ध होकर सुनते रहें l
इस कार्यक्रम में मां कौशल्या मानस संघ जिला रायपुर एवं मम राजीव लोचन मानस संघ जिला गरियाबंद से डॉक्टर मुन्ना लाल देवदास के साथ-साथ मानस दर्शन जीवन अर्पण के संस्थापक श्री दीपक गुहा जी पूरे टीम के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई l कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीराज मानस संघ छत्तीसगढ़ पूर्व दिवस निरीक्षण के बाद एक दिन पहले अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय और प्रशंसनीय रहा l इस कार्यक्रम में श्री राज मानस संघ की गठन एवं उद्देश्य पर श्री शिवदयाल साहू जी ने प्रकाश डाला l श्री राज मानस संघ प्रवक्ता डॉ. भूषण चंद्राकर ने पर्यावरण एवं मानस मंडली के वेशभूषा अनुशासन पर अपना विचार व्यक्त किया l पुराणिक राम साहू, डोमार सिंह दादरा ने भी अपना विचार, श्रीराज मानस संघ के गठन के संबंध में दिए l सचिव डॉ.जे.एल. देवांगन के द्वारा सचिव प्रतिवेदन पठन किया गया ,साथ ही कोषाध्यक्ष दानी राम साहू ने आय व्यय प्रस्तुत किया l प्रचार महामंत्री चिरंजीव हिरवानी, दानी राम साहू, रामचंद्र देवांगन नारायण लाल देवांगन, आने वाले राम भक्तों का नामांकन आजीवन सदस्यता एवं मंडलों का पंजीयन एवं नवीनीकरण किया l इस कार्यक्रम में श्री अर्जुन पुरी गोस्वामी जी अध्यक्ष संरक्षक श्री खूबलाल साहू, कोदू राम चंद्राकर सियाराम साहू पुराणिक राम साहू, डोमार सिंह दादरा, श्रीमती खिलेश्वरी किरण, शिवदयाल साहू, सचिव डॉ.जे.एल.देवांगन, कोषाध्यक्ष दानीराम साहू, प्रवक्ता डॉ भूषण लाल चंद्राकर उपाध्यक्ष श्री योगेश्वर साहू, महेंद्र साहू, सुरेश देवांगन, गुरु शरण साहू, एवं सलाहकार श्री चंपालाल साहू राजाराम साहू, प्यारेलाल साहू, प्यारेलाल यदु, सहसचिव एन आर यादव डॉ. लोकेश साहू, भूपेश बनपेला, रामेश्वर गंगबेर , फलेश साहू, हुमन चंद्राकर प्रेमलाल साहू मनोज साहू , श्रीमती सविता सोन, श्रीमती हेमलता साहू की गरिमा मय उपस्थिति रही l रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 21 साथियों ने शैक्षिक रक्तदान किया साथ ही साथ डॉ. प्रेमचंद देवदास वैद्यराज के द्वारा नाड़ी परीक्षण नि:शुल्क किया गया! भोजन व्यवस्था की निगरानी मानस शक्ति केंद्र धमतरी अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिन्हा के साथ टीम ने किया l कार्यक्रम का संचालन योगेश्वर साहू, डॉ .जे एल. देवांगन, एन आर यादव ने किया l
श्री राज मानस संघ छत्तीसगढ़ में मानस शक्ति केंद्र घठुला से पन्ना लाल मरकाम, मानस शक्ति केंद्र सांकरा से तुका राम साहू,मानस शक्ति केंद्र बेलरगांव से हरिनाथ पटेल, मानस शक्ति केंद्र कुकरेल से महेश दास मानिकपुरी रेवत राम साहू, एवं श्री मां शीतला समिति सिहावा एवं श्री राजमानस संघ छत्तीसगढ़ धमतरी के समस्त मानस शक्ति केंद्र के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण सम्मिलित हुआ l मानस मंडलियों के मित्रों, राम भक्तों, मातृशक्ति का भव्य आयोजन में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी जनमानस का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया l

Exit mobile version