श्रद्धा के साथ निकली शोभा यात्रा, विधि- विधान के साथ होगी माता की स्थापना

673

मगरलोड| नगर पंचायत मगरलोड में जनसहयोग से 25 लाख की लागत से शीतला माता मंदिर का निर्माण किया गया है | नवरात्र के शुभ अवसर पर कल शनिवार को विधि विधान के साथ  माता की स्थापना की जाएगी | इससे एक दिन पूर्व शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई|  कलश यात्रा  में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए | सिरकट्टी आश्रमऔर कुटेना के महाराज  द्वारा महायज्ञ एवं पूजा-अर्चना कर शीतला माता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी | यह मंदिर मगरलोड क्षेत्र का भव्य मंदिर है | मंदिर की ऊंचाई लगभग 50- 60 मीटर है | मंदिर की  लागत लगभग  25-30 लाख है |  मंदिर तालाब किनारे से लगा हुआ  है |  यह  मंदिर  जनसहयोग से  निर्मित किया गया है | ग्राम विकास समिति एवं शीतलाा माता मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष जगतु राम साहू,  पूरन कोसले सचिव जुम्मन प्रसाद  सह सचिव नरेंद्र कुमार साहू, संरक्षक कमल सिंह साहू, बाबूलाल साहू , घनश्याम पटेल, नेतराम ध्रुव, सुरेश साहू, सलाहकार उम्मीद राम साहू, जुगल किशोर अग्रवाल, गिरधारी पटेल, आलोक राम साहू, शिवचरण साहू, गोवर्धन निराला , ललित कुमाार साहू, संतोष निषाद , गौतम साहू,  मानस राम कोसले  कार्यक्रम  की  तैयारी  में  जुटे है |