
धमतरी में छत्तीसगढ़ के सनातन समाज के राष्ट्रीय, प्रांतीय, जिला अध्यक्ष गणो ने सामाजिक समन्वय, हिन्दू रक्षा एवं राष्ट्र निर्माण हेतु संकल्प लिया: प्रोफेसर डॉ. संजीव
धमतरी | सर्व समाज समन्वय महासभा छ. ग. के जिला धमतरी कार्यकारिणी द्वारा आयोजित सर्व समाज समन्वय संकल्प अभियान कार्यक्रम धमतरी के नूतन स्कूल प्रारंग में दिनांक 27/02/25 दिन गुरुवार समय 5:00 से संध्या 7:30 बजे तक छत्तीसगढ़ प्रान्त के सभी हिन्दू समाजो के अध्यक्ष गणों के एवं धमतरी, कांकेर, पखांजूर, जगदलपुर के गन्यमान्य नागरिक गणों के उपस्थिति में संपन्न हुआ. सर्व समाज समन्वय महासभा के प्रान्त अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ संजीव कर्मकार “वशिष्ठ” जी एवं नारिशक्ति महासभा के प्रान्त अध्यक्ष श्रीमती लताऋषि चंद्राकर एवं जिला धमतरी अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी चंद्राकर के अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पौत्र माननीय सोमनाथ बोस, विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मार्ग दर्शन मण्डल के सदस्य मंडकू द्वीप के संत महात्यागी रामरूप दास जी महाराज, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता डॉ उदय भान सिंह जी, राष्ट्रीय स्वम सेवक संघ के राजिम विभाग सह कार्यवाह घनश्याम साहू जी, नगर संघ चालक राम लखन गजेंद्र जी, मोहन लाल साहू प्रान्त सह सेवा प्रमुख, जिला कार्यवाह धनेश्वर निर्मलकर जी के अतिथित्व में सचिव श्रीमती चंद्राकला पटेल, संचालक नीलेश राजा, नील पटेल, हरजीन्दर छावडा, दिलीप पटेल के संचालन में संपन्न हुआ. मंच में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महामन्त्री रमा शंकर श्रीवास्तव एवं उपाध्याय श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव ,छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्देशक गजेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे. जीतेन्द्र नायक प्रांत सरक्षक बंजारा समाज, कन्हैया लाल कचलम, प्रांत अध्यक्ष कोसरिया गढ़ा समाज, शारदा प्रसाद ग्वाले प्रांत अध्यक्ष कोसरिया धोबी समाज उपस्थित होकर विषय प्रस्तुत किये |
आदरणीय सोमनाथ बोस जी ने जोर देकर कहा कि आज के समय में भारत की जो जनसांख्यिकीय परिवर्तन की राष्ट्रीय साजिश चल रही है, ऐसी स्थिति में सनातन धर्म के अलग-अलग समाज को जातिवाद को त्यागकर सामाजिक समन्वय की आवश्यकता है। केवल हिंदू सनातनी है प्रचलित है। सभी समाज को राष्ट्र निर्माण के लिए एक होने का आह्वान किया।
प्रांत अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. संजीव वशिष्ठ ने सभी समाज को जातिवाद भाषावाद, क्षेत्रवाद, प्रांतवाद, संप्रदायवाद से त्याग कर समन्वय के साथ एकता सद्भावना एवं समानता युक्त हिन्दू सामाजिक लोकतंत्र की बात कही। उन्हें कहा सर्व समाज समन्वय महासभा एक सामाजिक लोकतंत्र है जो सभी समाज के द्वार सभी समाज के लोगों के लिए आर्थिक, धार्मिक, राजनीतिक हित की रक्षा कर रही है एवं सभी समाज के लोगो को सुरक्षा, स्वतंत्रता एवं समानता प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। जोर देकर कहा कि हिंदू सामाजिक लोकतंत्र से राष्ट्र निर्माण में सामाजिक योगदान देने की अनिवार्यता है। प्रांत अध्यक्ष श्रीमती लता ऋषि चंद्राकर नारी शक्ति महासभा के द्वार प्रांत में स्वावलंबन, नारी सुरक्षा के दिशा में होने वाले कार्यों का उल्लेख किया। मांडकू द्वीप के संत महात्यागी रामरूप दास जी महाराज ने सामाजिक एकता की अवश्यक्ताओ, हिंदू रक्षा एवं राष्ट्र निर्माण के विषय पर सामाजिक समन्वय की बात की। सामाजिक संकल्प कार्यक्रम में विशिष्ट सामाजिक कार्यों को सम्पादन करने हेतु प्रांत उत्कृष्ट नागरिक सम्मान माननीय रमाशंकर श्रीवास्तव जी राष्ट्रीय महामन्त्री अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, निवास कांकेर, कन्हैया लाल कचलम जी प्रांत अध्यक्ष, कोसरिया गाढ़ा समाज छ.ग, श्री शारदा प्रसाद ग्वाले प्रांत अध्यक्ष कोसरिया धोबी समाज को महासभा के द्वारा दिया गया साथ ही सभी समाज प्रमुख अध्यक्ष गणो का भगवा गमछा पहनाकर सम्मान किया व जिला धमतरी से जिला एवं प्रांत में सामाजिक कार्यों के आधार पर जिला उत्कृष्ट नागरिक सम्मान रौनित सहारे सामाजिक कार्यकर्ता, अवनेंदु साहू, जिला अध्यक्ष साहू समाज, सामाजिक सद्भाव समरसता कार्यकर्ता, दीपक सिंह ठाकुर सामाजिक सद्भाव समरसता सनातन हिन्दू धर्म रक्षक कार्यकर्ता, को प्रदान किया गया. साथ ही सभी समाज प्रमुख प्रबुद्ध जनो ने शपथ लिया की हम श्रीराम के समक्ष शपथ लेते हैं कि, हम सभी भारतवंशी, जातिवाद,भाषावाद, प्रांतवाद, क्षेत्रवाद, संप्रदायवाद जैसे दुर्भावनाओं को त्यागकर एकता-सद्भावना-समानता युक्त समाज निर्माण करने में अपना दायित्व पूर्ण करेंगे। हिन्दुओं और हिन्दू समाज की रक्षा ही मेर