Home Latest शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक संपन्न

शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक संपन्न

धमतरी | प्रांताध्यक्ष हरीश देवांगन के आह्वान पर सर्वसम्मति से 22 तारीख से अनिश्चित कालीन आंदोलन में सम्मिलित होने की घोषणा की गई।पूरे प्रदेश के व्यायाम शिक्षक अनिश्चित कालीन हड़ताल में 12%DA व सातवे वेतनमान अनुरूप मकान भाड़ा भत्ता के लिए सम्मिलित रहेंगे। केंद्र अपने कर्मचारियों को DA व HRA दे रही है इसलिए हमारी मांगे जायज है।

साथियो प्रथम बार है कि कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए आंदोलन में शामिल होना पड़ रहा है अगर इसी प्रकार चलता रहा तो वो दिन दूर नही जब हमे अपने वेतन के लिए हड़ताल करना होगा।अतःजिले के व्यायाम शिक्षक किसी भी प्रकार के भ्रम में न रहकर व स्वस्फूर्त हड़ताल में सम्मिलित होकर अपने अधिकार के लिए हड़ताल स्थल में पहुचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगे।व्यायाम शिक्षक प्रदीप सिन्हा(जिलाध्यक्ष),राजकुमार सिन्हा(सचिव),उपाध्यक्ष गोपाल साहू,ममता ठाकुर,रामकिशुन नेताम,अशोक गजबल्ला, सहित वेदराम साहू,प्रखर श्रीवास्तव,ज़ैनुल अंसारी,ओमप्रकाश साहू,वंदना तिग्गा,हेमलाल सिन्हा, राजकुमार साहू,जे पी देव,निर्मला सिन्हा, खिलेंद्र साहू,तामेश्वर साहू,धनेंद्र सोरी,वीरेंद्र साहू,ने फेडरेशन के हड़ताल का समर्थन करते हुए समस्त व्यायाम शिक्षको से धरना स्थल पर शतप्रतिशत भागीदारी की अपील की है ।

Exit mobile version