Home Latest शहीदों के सम्मान पर कांग्रेस ,भाजपा आमने सामने

शहीदों के सम्मान पर कांग्रेस ,भाजपा आमने सामने

धमतरी | शहीदों के सम्मान पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा, जिससे सियासी पारा गर्म हो गया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही संगठनों में एक दूसरे के खिलाफ कार्यवाही कराने की धुन सवार हो गई है। ज्ञात हो कि रविवार को कारगिल शहीद दिवस के अवसर पर शहीदों का सब ने सम्मान किया, उनकी प्रतिमाओं पर फूल माला अर्पित किया गया। इसके बाद भाजपा ने निगम महापौर विजय देवांगन पर यह आरोप लगाया

कि उन्होंने शहीदों का अपमान किया है और प्रतिमा के पास स्थित चबूतरे में चढ़कर फूल माला अर्पित की। भाजपाइयों ने इसके लिये निगम के बाहर हंगामा भी मचाया था।  इसके बाद फिर निगम महापौर विजय देवांगन ने भाजपाइयों के सामने आकर खेद भी व्यक्त किया था। इसके

बाद भी भाजपा ने अगले दिन कोतवाली में एक आवेदन देकर महापौर पर कार्यवाही की मांग की थी। इसी मुद्दे पर बुधवार  को कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया और कोतवाली पहुंच कर आरोप लगाये कि भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने शहीदों का अपमान किया है जिन पर उचित कार्यवाही की जाये।

error: Content is protected !!
Exit mobile version