Home Latest शहर के अन्दर भालू

शहर के अन्दर भालू

अभी कुछ दिन पूर्व ही रुद्री में भालू आ गया  था और  आज गुरुवार की सुबह  शहर के मोटर स्टैंड वार्ड में भालू दिखाई दिया जिससे वार्ड में अफरा तफरी का माहौल हो गया था वन विभाग की टीम सुचना मिलते ही पंहुच गई थी | लोंगो का  मानना है की भूख के वजह से भालू  शहर में खाने की तालाश में भटक कर शहर मे घुस गया |

धमतरी। गुरुवार की सुबह धमतरी शहर के अंदर भालू घुस गया है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट विभाग एवं  पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं।
बताया गया कि गुरुवार की सुबह मोटर स्टैंड वार्ड के गुरुद्वारा के पीछे विजय ताहिर पटाखा के पास अचानक भालू घुस गया। लगभग 6:15 बजे लोगों ने इसे देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है।

इधर वन विभाग के अधिकारियों में एसडीओ मनोज विश्वकर्मा, रेंजर ज्योति गुप्ता, उमेश सिंह राकेश तिवारी, शशिकांत साहू, प्रियंका शर्मा, जितेंद्र सोनी, अर्जुन निर्मलकर, भगतराम चेलक सहित स्टाफ मौजूद है। अधिकारियों ने बताया कि रायपुर से ट्रेंकुलाइजर मंगाया गया है तब तक निगरानी रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वह संयम रखें।

वीडियो देखने के लिए  लिंक पर Click करे साथ में

जरुर करे

https://youtube.com/shorts/8LUJjAcrth0?feature=share

Exit mobile version