Home Latest शहर की प्रमुख सड़कों का होगा अब डामरीकरण

शहर की प्रमुख सड़कों का होगा अब डामरीकरण

पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा शहर वासियों की दिक्कतें एवं कठिनाई अब होगी समाप्त

धमतरी | सड़कों के डामरीकरण के लिए 3 करोड़ 23 लाख शहर के प्रमुख मार्ग जिसमें घड़ी चौक से रामबाग तक 1.15 करोड़, मठ मंदिर चौक से छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा स्थल तक 43 लाख , शिव चौक से विमल टॉकीज न NH30 तक 38 लाख , म्युनिसिपल स्कूल चौक से दुर्गा चौक होते हुए नगर निगम तथा डॉ एनपी गुप्ता तक 95 लाख, बालक चौक से भगत सिंह चौक होते हुए रोकडिया चौक तक 33 लाख के सड़कों का डामरीकरण अध्यक्ष विजय मोटवानी ने बताया अब दीपावली के बाद प्रारंभ होगा पार्षद गणों ने महापौर रामू रोहरा जी का धन्यवाद ज्ञापित किया ग़ौरतलब है  कि उक्त सड़कों का निर्माण 8 वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन शासनकाल में महापौर अर्चना चौबे तथा सभापति राजेंद्र शर्मा सहित सभी पार्षद गणों द्वारा जन समस्याओं को देखते हुए शहर वासियों को व्यवस्थित एवं सुगम यातायात के लिए सड़कों पर डामरीकरण करते हुए पूरे शहर में सड़कों का जाल बिछाया गया था जिससे जनता में काफी राहत भी महसूस की गई थी वर्तमान में भी उन्हें सड़कों पर फिर से डामरीकृत किए जाने से सड़के जो अत्यधिक खराब हो गई है और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं उनसे निजात शहर वासियों को मिल जाएगा। उक्त होने वाले डामरीकृत सड़कों के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव महापौर रामू रोहरा जी के प्रति धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त कर कहा है कि समय-समय पर शहर की विभिन्न सार्वजनिक संस्था, चुने हुए जनप्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्य नागरिक गणों के द्वारा निरंतर पिछले कार्यकाल में सड़कों के ना बन पाने के कारण जो दुर्दशा वर्तमान में हो गई है इस और निरंतर ध्यान आकृष्ट कराए जाने पर निगम द्वारा स्वीकृति प्रदान करने हेतु राज्य शासन को प्रेषित किया गया था जिसमें सभी सड़कों की संयुक्त लागत 3 करोड़ 23 लाख रूपये की भारी भरकम राशि जारी करते हुए आम जनता को होने वाली कठिनाइयों के साथ परेशानियों से छुटकारा देने हेतु डामरीकरण का कार्य किया जाना प्रस्तावित है निविदा सहित वर्क आर्डर जारी हो गए हैं जो कार्य रूप में अति शीघ्र दीपावली के बाद प्रारंभ किए जाएंगे सड़कों के निर्माण हो जाने से शहर के विकास तथा सुंदरता के साथ ही शहर वासियों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।

Exit mobile version