Home Latest शक्ति टीम ने जागरूकता अभियान के तहत सीजी पीएससी. जोन सेंटर सुंदर...

शक्ति टीम ने जागरूकता अभियान के तहत सीजी पीएससी. जोन सेंटर सुंदर गंज वार्ड धमतरी के विद्यार्थियों को नशा के दुष्प्रभाव एवं साइबर क्राइम के संबंध मे दी गई जानकारी

सीजी पीएससी.जोन सेंटर सुंदर गंज वार्ड धमतरी के विद्यार्थियों को महिला के सुरक्षा के लिए बनाए गए अभिव्यक्ति एप के संबंध में भी दी गई जानकारी

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग “हमर बेटी मर मान” के तहत लगातार किया जा रहा है महिला एवं बालिकाओं को जागरूक

धमतरी । पुलिस अधीक्षक  प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में डीएसपी.(आईयूसीएडब्ल्यू.)श्रीमती सारिका वैद्य के नेतृत्व में शक्ति टीम द्वारा सीजी पीएससी. जोन सेंटर सुंदर गंज वार्ड धमतरी के विद्यार्थियों को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत हमर बेटी हमर-मान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

शक्ति टीम द्वारा सीजी पीएससी. जोन सेंटर सुंदर गंज वार्ड धमतरी के विद्यार्थियों को महिलाओं के सुरक्षा के संबंध में बनाए गये “अभिव्यक्ति एप” के संबंध में जानकारी देते हुए मोबाइल में एप लोड करवाया गया।

शक्ति टीम के द्वारा अभिव्यक्ति एप से महिलाएं अपनी सुरक्षा कैसे कर सकती है उनके बारे में पूरा डिटेल्स बताते हुए कैसे उस अभिव्यक्ति एप का उपयोग कर सकते हैं बताया गया।

सेंटर के सभी विद्यार्थियों को साइबर से संबंधित अपराध के बारे में जानकारी दी गई।
एटीएम.फ्रॉड ,सायबर फ्राड से कैसे बचे एवं सतर्क रहने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया।
कभी भी कोई अनजान व्यक्ति को अपना निजी जानकारी या ओटीपी शेयर ना करें कभी भी बैंक निजी जानकारी ओटीपी फोन पर नहीं मागती है।
धमतरी पुलिस आप सभी से अपील करती है सतर्क रहें सुरक्षित रहें ।

सामुदायिक पुलिसिंग, साइबर अपराध,बालक बालिकाओं के विरुद्ध यौन अपराध,गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी, दहेज उत्पीड़न, टोनही उत्पीड़न और अन्य सामान्य गंभीर अपराधों एवं बालक, बालिकाओं संबंधित अपराध की जानकारी,एवं हेल्पलाइन नंबर एवं नशे के दुष्प्रभाव की भी जानकारी दी गई।
सेंटर के विद्यार्थियों को कैरियर के संबंध में भी दिशा निर्देश दिया गया।

उक्त सीजी पीएससी. जोन सेंटर सुंदर गंज वार्ड धमतरी के जागरूकता कार्यक्रम में शक्ति टीम के मआर.केशर मंडावी,महेश्वरी सिदार एवं अधिक संख्या सेंटर के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Exit mobile version