Home Latest शक्ति टीम द्वारा दी गई माही नर्सिंग इंस्टीट्यूट के छात्राओं को महिला...

शक्ति टीम द्वारा दी गई माही नर्सिंग इंस्टीट्यूट के छात्राओं को महिला अभिव्यक्ति एप की जानकारी

अभिव्यक्ति एप में महिला सुरक्षा संबंधी दी गई है कई महत्वपूर्ण जानकारियां।

 टीम रक्षक ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को अभिव्यक्ति एप के बारे में कराया अवगत।

धमतरी | यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी।
इसके अलावा इस एप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी।
शक्ति टीम ने छात्राओं को बताया ,कि वे महिला सुरक्षा “अभिव्यक्ति एप” से तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
आप सभी अपने अपने मोबाइल में डाउनलोड करें।
आप बालिका एवं महिला के संबंधी अभिव्यक्ति एप के बारे में अपने घर परिवार दोस्तों एवं रिस्तेदार को बतायें एवं प्रचार प्रसार करें।

उन्होंने बताया कि इस एप के इस्तेमाल के लिए सबसे पहले महिला-बालिकाओं को अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षाा एप डाउनलोड करना है। इसमें उन्हें साइन इन करना है, अपना मोबाइल नंबर डालना है, ओटीपी आएगा उसे एप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, जिसके बाद महिलाएं कभी भी इस एप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है।
सायबर एवं एटीएम फ्राड के बारे में जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शक्ति टीम द्वारा लगातार ने महिला सुरक्षा के लिए बने ‘‘अभिव्यक्ति’’ एप के बारे में स्कूल कॉलेजों में जानकारी देते हुए एप के इस्तेमाल के बारे में अवगत कराया जा रहा है।
अभिव्यक्ति एप में महिला सुरक्षा संबंधी दी गई है कई महत्वपूर्ण जानकारियां। छत्तीसगढ़ पुलिस की अभिव्यक्ति एप में महिला सुरक्षा से जुड़े कई अहम जानकारियां मौजूद है जिसे जरूर अध्ययन करें।
शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को सदैव जागरूक रहने और घटना घटित होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने अपील की गई। साथ ही शक्ति टीम के द्वारा सेल्फ डिफेंस के बारे में प्रैक्टिकली कर असामाजिक तत्वों से बचने के लिए स्वयं की सुरक्षा करने के अलग-अलग तरीके बताए गए ।
भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को अभिव्यक्ति एप के बारे में कराया गया अवगत।
धमतरी पुलिस की शक्ति टीम ने धमतरी नगर के भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को छत्तीसगढ़ पुलिस की अभिव्यक्ति एप के बारे में अवगत कराया। टीम के महिला पुलिसकर्मी ने महिलाओं को कहा कि कहीं आने-जाने के दौरान किसी प्रकार की समस्या अथवा परेशानी होने पर एप का इस्तेमाल कर पुलिस को अवगत कराए यथासंभव पुलिस जल्द आप तक पहुंचेगी और पुलिस सहायता उपलब्ध होगी।
इस दौरान माही नर्सिंग इंस्टीट्यूट धमतरी के प्राचार्या सहित महिला आरक्षक तनुजा कंवर,लक्ष्मी नांगवंशी,कौशल्या गावड़े सहित नर्सिंग के छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Exit mobile version