वृक्षारोपण कार्य आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की है जरूरत : रंजना साहू

554

ग्राम सारंगपुरी में किया गया वृहत वृक्षारोपण कार्य

धमतरी| पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वास्थ्य बनाने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्य को आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने हेतु जनजागृति अभियान चलाना चलाया जाना चाहिए, जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा। हमें यहां समझना होगा कि पेड़ हम सब को छाया प्रदान करते हैं और वातावरण को ठंडा बनाते हैं। वातावरण में नमी की स्तर को नियंत्रित करने का कार्य वृक्ष से होता है तथा मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद करता है। वृक्षों से हमें बहुत सी जीवन उपयोगी वस्तुएं मिलती है। वृक्षों से ही पर्यावरण का निर्माण होता है इसलिए इस कार्य के प्रति हमें सजग रहना होगा एवं वृक्षों का सुरक्षा

हमारा सर्व प्रथम लक्ष्य होना चाहिए तभी वृक्षारोपण कार्य हमारा सफल होगा। उक्त बातें विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने ग्राम सारंगपुरी में वृक्षारोपण कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा। इस अवसर पर विधायक रंजना डीपेंद्र साहू के साथ जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, पदमा प्रीतम सोनकर सरपंच, भाजपा मीडिया प्रभारी शिवदत्त उपाध्याय, भोथली मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, महामंत्री मिश्रीलाल पटेल, जनपद सदस्य गोपाल साहू, पूर्व पार्षद सविता यादव, हनीफ खान उपसरपंच, वीरेंद्र साहू, समीर साहू, जीवराखन साहू, विश्राम सोनकर, रामकुमार यादव, भोलाराम, ढीलू राम नेताम, गौकरण ध्रुव, थान सिंह दीवान, कैलाश साहू ग्राम प्रमुख, डालूराम, नसीम बेगम, मधु दीवान, चमेली साहू, नेमा सोनवानी, सविता नेताम चुनेश्वरी ढीमर, सहित जनपद पंचायत कार्यपालन अभियंता अमित दुबे, उद्यानिकी विभाग प्रमुख प्रज्ञा केसरी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।