मगरलोड। ग्राम सिंगपुर के प्राथमिक कृषि साख समिति में लाखों रूपये की लागत से बने चबूतरे का उदघाटन सिहावा विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव ने किया| अध्यक्षता मगरलोड जनपद पंचायत अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर ने की। इस अवसर पर विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि चबूतरा निर्माण होने से अब किसानों को फड़ में धान रखने के लिए पर्याप्त सुविधा मिलेगी।
