Home Latest विधायक रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति,लोहड़ी,पोंगल और बिहू पर्व की...

विधायक रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति,लोहड़ी,पोंगल और बिहू पर्व की दी बधाई

धमतरी | मकर संक्रांति भारत का प्रमुख पर्व है,पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। वर्तमान शताब्दी में यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है, इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है। जिसे देश के विभिन्न राज्यों में अलग अलग नाम से मनाया जाता है|

धमतरी की विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति,लोहड़ी,पोंगल और बिहू पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी हैं,अपने शुभकामना संदेश में विधायक श्रीमती साहू ने कहा हमारे देश में मनाने वाले त्यौहार अनेकता में एकता को परिभाषित करते हैं। मकर संक्रांति,लोहड़ी,पोंगल आदि त्यौहार और उत्सव प्रकृति के साथ हमारे संबंधों को दर्शाते हैं,इस दिन मैं क्षेत्र के समस्त नागरिकों के सुख एवं समृद्व जीवन की कामना करती हूँ यह पर्व सभी के जीवन में अनेकानेक खुशियाँ लाए।

Exit mobile version