Home Latest विधायक ने मुख्यमंत्री से कुछ पंचायतों को धमतरी मे यथावत रखने लिखा...

विधायक ने मुख्यमंत्री से कुछ पंचायतों को धमतरी मे यथावत रखने लिखा पत्र

धमतरी| विधायक रँजना साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर मांग की है कि धमतरी से लगे हुए पंचायतों जिसमें गंगरेल मुड़पार बरारी को नवसृजित कुकरेल तहसील में ना रखते हुए धमतरी तहसील में यथावत रखा जावे,

क्योंकि उक्त पंचायतों का सतत निकट का संपर्क निरंतर धमतरी से रहता है। कुकरेल तहसील में उक्त पंचायतों के आ जाने से वहां की दूरियां तथा अन्य भौगोलिक, सामयिक परिस्थितियों के कारण यहां के रहवासी अपने आप को असहज महसूस कर रहे हैं तथा प्रशासनिक कार्यों को संपन्न करने में भी उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, साथ ही आर्थिक अतिरिक्त बोझ भी लोगों को उठाना पड़ेगा। इन सारी असुविधाजनक कठिनाइयों के कारण पंचायतों के द्वारा भी आपत्ति दर्ज कराया जा रहा है ,वहां के रहवासियों मे भी कुकरेल तहसील में सम्मिलन को स्वीकार नहीं कर पा रहे है, जिससे अप्रिय स्थिति का भी सामना करना पड सकता है।

Exit mobile version