विधायक के हस्तक्षेप के बाद स्ट्रीट लाईट का बढ़ा समय 

529

पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने की थी मांग 
धमतरी | नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत जलने वाले स्ट्रीट लाइटों का समय परिवर्तन किए जाने की मांग पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने की थी। शाम के समय घोर अंधेरा हो जाने के कारण तथा रास्तों पर मवेशियों की चहलकदमी से निरंतर दुर्घटनाएं बढ़ रही थी। जिस पर नगर निगम आयुक्त आशीष ठिकरिया ने संचालक नगरी प्रशासन को पत्र लिखकर ईईएसएल कंपनी को स्ट्रीट लाइटों की समयावधि बढ़ाने की बात कही थी|

क्षेत्र  की विधायक रँजना डिपेन्द्र साहू  ने भी इस मामले  मे संज्ञान लेते हुए नगरीय प्रशासन की संचालक सुश्री अलरमेल मंगई डी. से  चर्चा  की |  अलरमेल मंगई डी. ने इस  पर  कार्यवाही  की |  अब विद्युत आपूर्ति व्यवस्था  शाम 6: 15 से सुबह 5 : 15 तक संचालित  होने से  आमजनता तथा व्यापारियों ने राहत महसूस  की  है।