
धमतरी । क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए लगातार विधायक रंजना डीपेंद्र साहू के प्रयास से अनेक कार्यों की स्वीकृति क्षेत्र के विकास के लिए मिल रही है, कुछ दिनों पूर्व ही लगभग 80 लाख से अधिक की स्वीकृति विधायक की अनुशंसा से मिली थी, और अब पुनः क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के लिए 49 लाख 40 हजार रुपए के निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है। जिसके अंतर्गत ग्राम बोरीदखुर्द में पानी टंकी से तेजराम घर की ओर सीसी रोड निर्माण कार्य राशि 10 लाख 40 हजार रुपए, ग्राम पंचायत श्यामतराई में मेन रोड से पंचायत भवन पहुंच मार्ग की ओर सीसी रोड निर्माण कार्य राशि 10 लाख 40 हजार रुपये, ग्राम पंचायत रींवागहन में मुख्य गली से कुर्रा मार्ग की ओर सीसी रोड निर्माण कार्य राशि 10 लाख 40 रुपए, ग्रामपंचायत रुद्री में जल विहार कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण कार्य राशि 10 लाख 40 हजार रुपए एवं ग्राम पंचायत सोरम में मन्नू घर से दुखू यादव घर की ओर सीसी रोड निर्माण कार्य राशि 7 लाख 80 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति विधायक रंजना डीपेंद्र साहू के अथक प्रयास से मिली है।

निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर गंगरेल मंडल अध्यक्ष उमेश साहू, गंगरेल मंडल महामंत्री नरेश यादव, जिला पंचायत सदस्य दमयंती केशव साहू, जिला पंचायत सदस्य खुबलाल ध्रुव, जनपद सदस्य जोगेंद्र पिंकू साहू, रुद्री सरपंच अनिता यादव, रींवागहन सरपंच कमलेश्वर ध्रुव, सोरम सरपंच नंदिनी उमेश साहू, बोरीदखुर्द सरपंच दुष्यंत सिन्हा, श्यामतराई पूर्व सरपंच उमेश साहू सहित सभी ग्रामीणजनों ने धन्यवाद ज्ञापित किए।





