
धमतरी | नगर निगम के जोधापुर वार्ड मे शीतला मंदिर के पास टीन शेड एवं प्राथमिक शाला में रंगमंच निर्माण कार्यों का गुरुवार को लोकार्पण हुआ। इसके लिए आयोजित एक गरिमामय समारोह में विधायक ओंकार साहू ने कहा कि, आज का यह दिन जोधापुर वार्ड के लिए बहुत ही गौरवशाली है। विधायक श्री साहू दोपहर को जैसे ही जोधापुर वार्ड पहुंचे वार्ड पार्षद की अगुवाई में वार्ड वासियो एवं कांग्रेसियों ने शानदार स्वागत किया। मंच में पहुुंचने के पहले श्री साहू मां शीतला के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजा-अर्चना किया और विकास कार्यो का लोकार्पण किया। स्कूल में रंगमंच का फीता काटकर उदघाटन किया। विधायक ओंकार साहू ने कहा की आपने वार्ड का हित चाहने वाले, विकास करने वाले को पार्षद बनाया है। आश्वस्त करता हूं कि यहां के विकास में कोई कमी नही आने दी जाएगी। विधायक साहू ने बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि छात्र जीवन मे अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण होता है। यदि आप अनुशासन में रहते हुए पूरी मेहनत और लगन के साथ पढाई करेंगे तो एक न एक दिन आपको सफलता जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो बच्चे पढाई के साथ साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी गतिविधियों में भी भाग लेते हैं उनका बौद्धिक, शारिरिक व मानसिक रूप से बेहतर विकास होता है। साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं से मिल कर शैक्षणिक व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने से सम्बंधित आवश्यक निर्देश दिए। वहीं स्कूल के कक्षाओं में जाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर समस्याओं के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान आकाश गोलछा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस शहर-1, राजेश ठाकुर पूर्व सभापति नगर निगम, दीपक सोनकर पार्षद, विशु देवांगन पार्षद , रामेश्वरी कोसरे पार्षद, सुमन मेश्राम पार्षद, उमाभागी ध्रुव, पूर्णिमा रजक, सोमेश मेश्राम पूर्व पार्षद, गजानंद रजक, कुशल देवांगन, दौलत ठाकुर , रमेश देवांगन, भरत साहू, दिनेश रामटेके, पंचूराम साहू, अशोक राम साहू, मदन मोहन दास प्रधान पाठक माध्यमिक शाला, कुमुदिनी सिन्हा प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, खेमेश्वर साहू, कविता वर्मा, जागेश्वरी सेन एवं बड़ी संख्या मे वार्ड वासियो सहित स्कूली बच्चों की उपस्थिति रहीं।