विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक का सम्पर्क नम्बर जारी

44

विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक का सम्पर्क नम्बर जारी

विश्राम गृह लोहरसी में सुबह 9.30 से 10:30 बजे तक कर सकते हैं मुलाकात

धमतरी | विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक से विश्राम गृह लोहरसी में सुबह 9.30 से 10:30 बजे तक आम जन से मिलने का समय आरक्षित किया गया है। इस दौरान प्रेक्षकों से उनके मोबाईल नम्बर पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। विधानसभा क्षेत्र सिहावा-56 व धमतरी-58 के लिए आईएएस मनीष अग्रवाल को सामान्य प्रेक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक अग्रवाल का मोबाइल नम्बर 75870-16545 है।

वहीं आई.ए.एस. दीपक रामचन्द्र तावरे को कुरूद-57 विधानसभा के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाईल नंबर 75870-16546 है।
इसी तरह आईआरएएस अधिकारी पी. चन्द्रशेखर बाबू को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाईल नंबर 75870-16534 है। साथ ही आईपीएस अधिकारी श्री सी.एच.विजया राव को पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाईल नंबर 75870-16547 है।