Home Latest  विजय ने पानी की समस्या से कलेक्टर -आयुक्त को अवगत कराया 

 विजय ने पानी की समस्या से कलेक्टर -आयुक्त को अवगत कराया 

धमतरी | पूर्व पार्षद व भाजपा शहर मंडल धमतरी के अध्यक्ष विजय साहू ने कलेक्टर और  निगम आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि लगातार बारिश से महात्मा गांधी वार्ड बालाजी कालोनी से महिमासागर तालाब तक जल भराव की स्थिति बनी हुई है |अत्यधिक पानी  से  किसानों की फसल नष्ट हो  गई है | 3 से 5 फीट पानी भरने से वार्डवासियो को आने जाने मे परेशानी हो रही है | उन्होंने आगे कहा कि  शीतला तालाब के पास नाली को रेत की बोरियो से पाट दिया गया है | आगे नाली की सफाई नही होने के कारण पानी की निकासी नही हो पा रही है | उन्होंने समस्या के त्वरित निदान की मांग की है|

Exit mobile version