Home Latest विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता संपन्न

विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता संपन्न

धमतरी l जिले में महिला खेल को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में आज विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन बाबू पंडरीराव कृदत इंडोर स्टेडियम, आमातालाब धमतरी में किया गया। प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग—9 से 18 वर्ष तथा 18 से 35 वर्ष—की महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका निगम धमतरी के माननीय महापौर श्री रामू रोहरा द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिला खेलों के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप आज महिलाएँ इंडोर के साथ-साथ आउटडोर खेलों में भी अद्भुत प्रदर्शन कर देश एवं राज्य का गौरव बढ़ा रही हैं।
प्रतियोगिता परिणाम
आयु वर्ग: 9 से 18 वर्ष
100 मीटर दौड़ :
प्रथम – कविता यादव (सोरम)
द्वितीय – ललिता साहू (सांकरा)
400 मीटर दौड़ :
प्रथम – निहारिका सोनकर (कोलियारी)
द्वितीय – लक्ष्मी कोमरे (सेंनचुआ)
तवा फेंक :
प्रथम – रूपाली निषाद (टिकरापारा)
द्वितीय – रीणु साहू (भोथली)
खो-खो :
प्रथम – सोरम
द्वितीय – सेंट मैरी स्कूल, धमतरी
रस्साकसी :
प्रथम – डोमा
द्वितीय – शंकरदाह
बैडमिंटन :
एकल – एकस्वी ध्रुव (रुद्री)
युगल – शांभवी–आराध्या साहू
वेटलिफ्टिंग 40 किग्रा – दीपाली फुटान (आधारी नवागांव)
वेटलिफ्टिंग 45 किग्रा – वैष्णवी यादव (छाती)
कुश्ती 50 किग्रा :
प्रथम – तुलसी सिंन्हा(भटगांव)
द्वितीय – तमन्ना यादव (गोकुलपुर)
कुश्ती 53 किग्रा :
प्रथम – तेजस्विनी नेताम (बांसपारा)
द्वितीय – विद्या देवांगन (धमतरी)
फुटबॉल :
प्रथम – अजीम प्रेमजी विद्यालय, शंकरदाह
द्वितीय – विद्या कुंज विद्यालय, लोहरसी
वॉलीबॉल :
प्रथम – विद्यांकुंज लोहरसी
द्वितीय – अजीम प्रेमजी विद्यालय, शंकरदाह
आयु वर्ग: 18 से 35 वर्ष
100 मीटर दौड़ :
प्रथम – चंद्रकला (पीपरछेड़ी)
द्वितीय – तिलेश्वरी पटेल (सिवनी खुर्द)
400 मीटर दौड़ :
प्रथम – ममता (धमतरी)
द्वितीय – कविता ध्रुव (ढीमरटीकुर)
तवा फेंक :
प्रथम – चंद्रकला (पीपरछेड़ी)
द्वितीय – खेमेश्वरी साहू (आमदी)
रस्साकसी :
प्रथम – धमतरी कन्या कॉलेज
द्वितीय – आमदी कॉलेज
कुश्ती 50 किग्रा :
प्रथम – आरती निर्मलकर (खेलो इंडिया केंद्र, धमतरी)
द्वितीय – योगिता सिंहा (भटगांव)
कुश्ती 53 किग्रा :
प्रथम – मोनिका भोयर (गोकुलपुर)
द्वितीय – वेद कुमारी नेताम (गोकुलपुर)
वॉलीबॉल विजेता – म्युनिसिपल स्कूल, धमतरी
खो-खो विजेता – सोरम
प्रतियोगिता के दौरान देवेश सूर्यवंशी, सहायक संचालक (DEO कार्यालय),एल.आर. चौधरी (BEO),खेमेन्द्र कुमार साहू (ADPO),जगतपति देव (ASO),ममता ठाकुर (BSO)वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक हेमंत सिंह ठाकुर, विकास सिंह ठाकुर तथा धमतरी विकासखंड के व्यायाम शिक्षकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे।
सभी विजेता खिलाड़ी आगामी माह आयोजित होने वाली जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में धमतरी विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Exit mobile version