वर्षभर किए गए सेवा कार्य के आधार पर स्वयं सेवकों का किया सम्मान

274
धमतरी | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली धमतरी की इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी इकाई व रासेयो इकाई द्वारा अंत राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस का आयोजन किया गया | राज्य सचिव प्रदीप कुमार साहू के निर्देश व जिला संगठक डॉक्टर शैलेंद्र कुमार गुप्ता के संरक्षण में यह आयोजन संपन्न हुआ| इस अवसर पर स्वयंसेवकों के मध्य भाषण तात्कालिक भाषण के साथ-साथ प्रेरणा सामूहिक गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| स्वयंसेवकों ने स्वैच्छिक विषय पर अपने विचार भी व्यक्त किए|
इसी तारतम्य में झरिया साहू समाज भवन परिसर में स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया| वर्षभर किए गए सेवा कार्य के आधार पर स्वयं सेवकों को  सम्मानित भी किया गया | प्रभारी शिक्षक आकाश गिरी गोस्वामी एवं डॉक्टर भूषण लाल चंद्राकर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया| विद्यालय के प्राचार्य टीआर नागवंशी ने स्वयंसेवकों को सेवा कार्य हेतु प्रेरित किया|