Home Latest लोहे का तलवार लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे...

लोहे का तलवार लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे आरोपी गिरफ्तार

धमतरी पुलिस चौकी करेलीबड़ी क्षेत्र के ग्राम बुढेनी में लोहे का तलवार लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को भेजा गया जेल, आरोपी के विरुद्ध चौकी करेली बड़ी में धारा 25,27 ऑर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही, धमतरी पुलिस द्वारा ऐसे हथियार,बटंची,चाकू बाज एवं चाकू लेकर घूमने वालों के उपर निगरानी रख,की जायेगी सख्त कार्यवाही

धमतरी | हमराह चौकी स्टॉफ पेट्रोलिंग पर ग्राम भेण्डरी की ओर रवाना हुआ था जो ग्राम भेण्डरी चौक के पास मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बुढेनी में मोहम्मद समीर नामक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का तलवार लेकर घुम रहा है की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करने हमराह स्टॉप होकर मुखबिर सूचना पर बताये स्थान पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर घेराबंदी किये युवक जिसके दाहिने हाथ में लोहे का तलवार जैसा हथियार को हवा में लहराते हुये मिला जिसका गवाहों के समक्ष नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद समीर खान पिता मोहम्मद नाजीर खान उम्र 26 वर्ष साकिन तर्री रोड नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक नग लोहे का तलवार जैसा हथियार को गवाहों के उपस्थिति में जप्त कर,आरोपी के कृत्य अपराध धारा 25,27 ऑर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से चौकी करेली बड़ी में आरोपी के विरुद्ध धारा 25,27 ऑर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को विधिवत गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी का नाम-: मोहम्मद समीर खान पिता मोहम्मद नाजीर खान उम्र 26 वर्ष साकिन तर्री रोड नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर (छ०ग०)। संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस चौकी करेलीबडी चौकी प्रभारी उनि० अजय सिंह सउनि० तुलसीराम मिथलेश, प्रआर० हेमंत उईके,आरक्षक यशवंत लहरी,रितेश साहु,मनोहर गायकवाड का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version