Home Latest लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण

लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण

आवेदन 21 जुलाई तक

धमतरी | मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन -घरेलू वायरिंग एवं घरेलू इलेक्ट्रिक उपकरण, मशीन रिपेयरिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी लाईवलीहुड कॉलेज ने बताया कि 18 से 45 वर्ष तक की आयु के दसवीं पास आवेदक आगामी 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशनकार्ड और पासपोर्ट साईज फोटो के साथ सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में आवेदन जमा कर सकते हैं।

Exit mobile version