Home Latest लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर,जनजीवन अस्त व्यस्त

लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर,जनजीवन अस्त व्यस्त

राजेंद्र साहू

मगरलोड।  जिले में पिछले कई घंटों से लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में  नारधा, कपालफोड़ी, ठेकला, अम्लीडीह, धौराभाठा, नवागांव खिसोरा और  शहर की सड़कें और दफ्तर सुनसान नजर आए। लोग घर में ही रहे। खेतों में पानी भरने लगा है, जो नुकसानदायक हो सकता है। पूरा क्षेत्र तरबतर नजर आने लगा है। बारिश से जिले के सभी बांधों की स्थिति मजबूत हो गई है। बांध लबालब होने लगे हैं।

सभी बांध 80% से ज्यादा भर चुके हैं। मुरुमसिल्ली बांध का सायफन सिस्टम अभी एक गेट से शुरू हो चुका है।  बारिश से नदी, नाले उफान पर है और जगह-जगह बाढ़ आने की संभावना बनी हुई है | मुरुमसिल्ली बांध मे सायफन ऑटोमेटिक शुरू हो रहा है |अभी गेट नं  35 से पानी की जावक जारी है।

Exit mobile version