उत्तरप्रदेश | राहुल- प्रियंका गांधी का काफिला DND फ्लाईवे पहुंच गया है. उनकी कार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेर रखा है. दिल्ली- नोएडा बॉर्डर पर कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में प्रदर्शन कर रहे हैं. गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस जा रहे हैं. राहुल- प्रियंका के साथ कई कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, राजीव शुक्ला भी मौजूद हैं.DND फ्लाइवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा लगा हुआ है. DND पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है. यहां कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में प्रदर्शन कर रहे हैं.