Home Latest राहुल गाँधी के नेतृत्व में एकजुटता के साथ नई राजनीति का सृजन...

राहुल गाँधी के नेतृत्व में एकजुटता के साथ नई राजनीति का सृजन – राजा देवांगन

राहुल गाँधी के भारत जोड़ो यात्रा में पदयात्री बने राजा देवांगन

दिल्ली/धमतरी। 7 सितम्बर को कन्याकुमारी से प्रारंभ होकर देश के विभिन्न राज्यो से होकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसम्बर को दिल्ली पहुँची , जिसमे सम्मिलित होने धमतरी जिले से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन व दर्जनों कार्यकर्ता दिल्ली पहुँचे । जहाँ दिल्ली में सुबह 6 बजे यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें राजा देवांगन व उनके साथी सुबह से ही लगातार पदयात्रा करते रहे । राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन से राजा देवांगन ने मुलाकात कर प्रदेश में चल रहे एनएसयूआई के गतिविधियों से अवगत कराया साथ ही धमतरी में आने का न्योता भी दिया , राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत जोड़ो यात्रा के पश्चात धमतरी आने की बात कही ।
राजा देवांगन ने बताया कि यात्रा की लोकप्रियता इतनी है कि प्रतिदिन लाखो की संख्या में भारत जोड़ने यात्री सम्मिलित होते है,चाहे ठंड हो बारिश हो आंधी आये या तूफान पूरे देश की जनता का समर्थन मिल रहा है । निश्चित रूप से इस यात्रा से देश में नये राजनीति का निर्माण हो रहा । देश एकजुट हो रहा है ।

इस दौरान धमतरी से पारसमनी साहू,स्वयं सोनकर,जय श्रीवास्तव, गीतेश साव, प्रीतम सिन्हा, पुनाराम साहू,पूरन सोनी,नमन बंजारे, प्रभात साहू,आयान शेख सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Exit mobile version