Home Latest राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 3 से 5 मार्च तक

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 3 से 5 मार्च तक

धमतरी | राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान प्रदेश में 3 से 5 मार्च तक चलाया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.के.मण्डल ने बताया कि एक भी बच्चा पोलियो दवा पीने से न छूटे, इसके लिए जिले में 772 पोलियो बूथ बनाया गया है। यह पोलियो बूथ आंगनबाड़ी केन्द्रों, पंचायत भवन और उप स्वास्थ्य केन्द्र में होगा। जिले में शून्य से 5 साल के लक्षित कुल एक लाख 10 हजार 553 बच्चे बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी। यह कार्यकम तीन दिन का होगा। पहले दिन 3 मार्च को पोलियो बूध पर दवा पिलायी जायेगी। इसके बाद दूसरे एवं तीसरे दिन 4 एवं 5 मार्च को पोलिया दल द्वारा छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर दवा दी जायेगी। गृह भ्रमण दल में 2 हजार 113 सदस्य हैं। बसस्टैण्ड, रेल्वे प्लेटफार्म व हाई रिस्क एरिया जैसे ईटा भट्टा, कोयला भट्टा, निर्माण क्षेत्र, घुमन्तू परिवार आदि के लिए 25 अलग टीम बनाई गयी है तथा मेला एवं बाजार के लिए 2 टीम अलग से बनाई गई है। इसमें 56 सदस्य हैं, जों वहां के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायेंगे। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 28 मार्च 2014 को भारत पोलियो मुक्त देश घोषित किया जा चुका है। लेकिन हमारे पडोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नाइजीरिया जैसे देशों में अभी भी पोलियो के वायरस मिल रहे है। चूंकि एक देश से दूसरे देश के नागरिकों का आना-जाना लगा रहता है, इसलिए पोलियो के वायरस वहां के संक्रमित व्यक्तियों के आवागमन से हमारे देश को संक्रमित कर सकते है। इसलिए पडोसी देश में जब तक पोलियो बिमारी के मरीज मिलेंगे तब तक यह कार्यक्रम चलता रहेगा। पालकों से अपील की गई है कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान वे अपने 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलायें।

Exit mobile version