Home Latest राष्ट्रपति ने धमतरी जिले को ’भूमि सम्मान प्लेटिनम अवार्ड’ से किया सम्मानित

राष्ट्रपति ने धमतरी जिले को ’भूमि सम्मान प्लेटिनम अवार्ड’ से किया सम्मानित

जिले की ओर से अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक ने ग्रहण किया अवार्ड

अवार्ड मिलने पर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने दी बधाई

धमतरी | भारत सरकार भूमि संसाधन विभाग के द्वारा राज्य को उत्कृष्ट कार्य के लिए भूमि सम्मान प्लेटिनम अवार्ड देने का निर्णय लिया गया है। इसके मद्देनजर देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों आज धमतरी जिले को भूमि प्रबंधन और प्रशासन के लिए ’भूमि सम्मान प्लेटिनम अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में जिले की ओर से अपर कलेक्टर  चन्द्रकांत कौशिक ने राष्ट्रपति के हाथों ’भूमि सम्मान प्लेटिनम अवार्ड’ ग्रहण किया। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने जिले के संबंधित अमले को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आगे भी और मेहनत और लगन से काम कर जिले और राज्य का नाम रोशन करने की बात कही।

Exit mobile version