Home Latest राम नाम के जयकारों के साथ जिले के 133 श्रद्धालु अयोध्या धाम...

राम नाम के जयकारों के साथ जिले के 133 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए हुआ रवाना

धमतरी | श्री रामलला दर्शन योजना के तहत राम भक्तों का जत्था लगातार अयोध्या धाम पहुंच रहा है। इसी कड़ी में आज धमतरी जिले के 133 श्रद्धालु राम नाम के जयकारों के साथ अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। इन श्रद्धालुओं को अलग-अलग स्थानों से जनप्रतिनिधियों द्वारा फूलमाला पहनाकर और हरी झण्डी दिखाकर श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम की यात्रा के लिए रवाना किया गया। इनमें धमतरी में सांसद प्रतिनिधि श्री उमेश साहू और जनपद सदस्य श्री जागेन्द्र साहू ने रवाना किया। वहीं कुरूद, मगरलोड और नगरी से भी जनप्रतिनिधियों ने तीर्थयात्रियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

गौरतलब है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान भोजन तथा अयोध्या में रूकने एवं अन्य सभी प्रकार से बेहतर व्यवस्था की गई है, ताकि सभी श्रद्धालुगण खुशी-खुशी दर्शन कर सके। वहीं जिले के तीर्थ यात्रियों ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।

Exit mobile version