Home Latest रामनवमी के मौके पर 17 अप्रैल को शुष्क दिवस घोषित

रामनवमी के मौके पर 17 अप्रैल को शुष्क दिवस घोषित

धमतरी | रामनवमी पर्व पर 17 अप्रैल को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने इस दिन जिले की सभी देशी/विदेशी मदिरा दुकानें, कम्पोजिट मदिरा दुकान, प्रिमियम शॉप, एफल.एल.3 बार, एफ.एल.4 क एवं भण्डारण भाण्डागार को बंद रखने के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने उक्त घोषित शुष्क दिवस में जिले में सभी तरह की मदिरा बिक्री पर रोक लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

Exit mobile version