Home Latest राधाकृष्ण भवन में चंद्रयान 3 की सफलता पर मनाया गया उत्सव

राधाकृष्ण भवन में चंद्रयान 3 की सफलता पर मनाया गया उत्सव

इसरो की तपस्या और मोदी जी के नेतृत्व में भारत लगातार रच रहा है इतिहास-धरमलाल

पिछली पीढ़ीयां चांद पर गीत और कहानियां लिखती थी, अब नई पीढ़ी चांद पर भविष्य लिख रही है-पँ राजेश शर्मा

धमतरी । छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक 23 अगस्त की शाम धमतरी पहुँचे, धरमलाल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रामन सिंह के ओएसडी सुमित उपाध्याय भी विवेकानंद कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण भवन पहुँचे, सौभाग्य से उस समय चंद्रयान 3 ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर ली थी और सारा देश जश्न मना रहा था, राधाकृष्ण भवन में चंद्रयान की सफलता पर जश्न हुआ, और इसमे धरम लाल कौशिक, सुमित उपाध्याय, राजेश शर्मा सहित भाजपा के कई बड़े नेता भी शामिल हुए।

इस बीच पँ. राजेश शर्मा द्वारा धरम लाल कौशिक को वो कैलेंडर भी भेंट किया गया जिसमें मोदी के सेवा और सुशासन के 9 साल को तारीख वार दर्शाया गया है। चंद्रयान 3 की सफलता पर धरम लाल कौशिक ने कहा कि, चंद्रयान 2 की विफलता के बाद इसरो के वैज्ञानिकों ने हार नही मानी, उस समय मोदी जी ने भी वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया था और हर नही मानने दी, 2019 से हमारे वैज्ञानिक लगातार तपस्या कर रहे थे, आज अगर चंद्रयान 3 सफल हुआ है तो ये इसरो की तपस्या और मोदी जी के नेतृत्व का फल है। इस मौके पर पँ. राजेश शर्मा ने कहा कि, आज से पहले भारत मे चांद शब्द का उपयोग फिल्मी गानों और कहानियो में होता था, पिछली पीढियां चांद पर जाने को लेकर काल्पनिक गानों को गुनगुनाती थी।

इस दौरान कविंद्र जैन,प्रकाश शर्मा,कुमार रणसिंह,विजय साहू,भागेष बैद,दीपक गजेंद्र,महेंद्र खंडेलवाल,राजकुमार शर्मा,खूबलाल ध्रुव,प्रकाश सिंहा,विकास शर्मा,लक्की डागा,कीर्तन मीनपाल,सूरज शर्मा,विशाल त्रिवेदी, ननकु महाराज,आकाश नाग,नवीन दीवान, हेमलता शर्मा,चंद्रकला पटेल,पार्वती वाधवानी,नीलू डागा,प्राची सोनी सुशीला तिवारी,चित्रलेखा निर्मलकर,दमयंती गजेंद्र,सरिता यादव,सीमा चौबे,ममता सिन्हा,नीतू त्रिवेदी,संतोषी साहू,गीता शर्मा,संगीता जगताप,रानी तिवारी,सरोज देवांगन, शामिल हुए।

Exit mobile version