Home Latest राजीव भवन में मनाई गई देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू की...

राजीव भवन में मनाई गई देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू की जयंती

धमतरी | देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 132वीं जयंती के अवसर पर ब्लाक कांग्रेस शहर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. सभी कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन में पं. नेहरू की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज देश भारत के पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा है, जिन्होंने सत्य, एकता और शांति को बहुत महत्व दिया। वह एक सफल प्रशासक, महान चिंतक और साहित्यकार थे। सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने कहा की पंडित नेहरू, स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। चाचा नेहरू आधुनिक भारत के जन्मदाता थे।

उन्होंने प्रजातांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, बहुवादी और मजबूत भारत की नींव रखी. दिव्यांग सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि पंडित नेहरू में देश की जनता को समझने की गहरी समझ थी। सौम्यता, सरलता, सादगी और अपने विरोधियों को भी सम्मान देना उनकी आदत थी। महापौर विजय देवांगन ने कहा जवाहरलाल नेहरू आर्थिक समानता लाने के लिए सदैव कटिबद्ध थे. देश उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकता। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष आकाश गोलछा ने किया इस दौरान जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष मदन मोहन खंडेलवाल, कृषि मंडी उपाध्यक्ष विजय प्रकाश जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता होरी लाल साहू, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव विक्रांत पवार, ब्लॉक कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस शहर महामंत्री अंबर चंद्राकर, आशुतोष खरे, ब्लॉक कांग्रेस शहर महामंत्री प्रवीण नामदेव, अमित वाल्मीकि महिला कांग्रेस महामंत्री शास्त्री सोनवानी, शबीना खान, यासमीन खान, कुंती कुर्रे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version