
धमतरी| जिले में हो रहे रेत के अवैध कारोबार, खनन भंडारण, परिवहन, कालाबाजारी के विरोध में 20 अगस्त को एक दिवसीय व 4 सितंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन करने के बावजूद जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग द्वारा संतुष्टि जनक कार्यवाही नहीं होने से आक्रोशित आम आदमी पार्टी जिला धमतरी के द्वारा कलेक्टर धमतरी एवं खनिज अधिकारी के निलंबन सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल राजधानी रायपुर में करने की रणनीति तैयार की | गंगरेल के बोटिंग प्वाइंट में आम आदमी पार्टी जिला धमतरी की कार्यकारिणी की बैठक रखी गई| सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया |
प्रदेश कमेटी छत्तीसगढ़ से चर्चा उपरांत तय करने पर सहमति बनी | सितंबर से राजधानी रायपुर में किये जाने वाले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की शुरुआत हमर प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश के बैनर तले अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू प्रदेश संयोजक आम आदमी पार्टी द्वारा किया जाएगा | उनके बाद क्रमवार गरियाबंद के जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर धमतरी सातवांत महिलाग जिला प्रभारी निशांत भट्ट के द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल को आगे बढ़ाया जाएगा | बैठक में मुख्य रूप से अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू प्रदेश सह संयोजक तेजेंद्र संजय सिन्हा विधनसभा अध्यक्ष तोड़कर प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग उपाध्यक्ष चेतन साखरे आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी महिला विंग ममता तिवारी, कृष्णकांत कुंजाम, धुपेश साहू, ललित नागरची संतोष मौर्य, सतवंत महिलाग, डिकेश्वर महिलाग, शेरसिंह घोघरे, चंद्रशेखर लहरे, मनोज नगारची हरिशंकर जोडियाँ, पोखराज निर्मलकर, भूषण साहू, विधानसभा सचिव नीरज साहू, जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्यम पुरी गोस्वामी एवं जिला के सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे|






