मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूरभाष पर शोक संवेदना प्रकट की
धमतरी| अविभाजित मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य में केबिनेट मंत्री रहे माधव सिंह ध्रुव का गुरुवार की सुबह रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। 68 वर्षीय श्री ध्रुव पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी पार्थिव देह की अंत्येष्टि नगरी विकासखण्ड में स्थित गृहग्राम सिरसिदा (सिहावा) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ की गई । प्रदेश के मुख्यमंत्री 