राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सत्येंद्र कुमार ने जवानों का बढ़ाया उत्साह
धमतरी| नौ दिनों के लॉकडाउन के बाद रिटायर्ड फौजी लोकेश साहू के मार्गदर्शन में रुद्रेश्वरघाट में फ्रीडम इंडियन आर्मी एंड पुलिस फिजिकल ट्रेनिंग फिर से शुरू हुई | ट्रेनिंग स्थल में युवाओं को राष्ट्र धर्म के बारे में जानकरी देते हुए योग ऋषि संत श्री महेश मिश्रा ग्राम गितपहर जिला कांकेर ने कहा कि राष्ट्र धर्म का पालन देश के सभी नागरिकों का कर्तव्य है|राष्ट्र धर्म से अभिप्राय राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों से होता है।राष्ट्र के प्रति प्रत्येक नागरिक के जो कर्तव्य हैं उन्हीं को राष्ट्रधर्म कहा जाता है।राष्ट्र धर्म के विषय में वेद में कहा गया है कि पृथ्वी मेरी माता है और मैं इसका पुत्र हूं। मेरा देश मेरी माता है और मैं इसका पुत्र हूं। हमें एक पुत्र की भांति अपने देश की रक्षा, पालन, उसके यश में वृद्धि और आवश्यकता होने पर देश के लिये प्राणों का न्योछावर भी करना है | राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सत्येंद्र कुमार साहू ने भी रुद्रेश्वरघाट में चल रही फ्रीडम इंडियन आर्मी एंड पुलिस फिजिकल ट्रेनिंग में अपने अनुभव शेयर किये | सत्येंद्र कुमार ने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि देश सेवा में अब युवतियां भी अपनी भागीदारी निभा रही है| पहले इस क्षेत्र में लडकियां जाने से कतराती थी| लेकिन आज सेवा के कई क्षेत्र में पुरूषों से कंधे से कन्धा मिलाकर अपने काम को अंजाम दे रही है | देश की सरहदों में हमारे सैनिक दुश्मनों से